सिंगरौली। इंद्रपाल साहू। सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा वर्ष 2023 में प्रदेश भर में सड़क दुर्घटनाओं एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की संख्या में 10% कमी का लक्ष्य निर्धारित कर समस्त प्रदेश के जिलों को निर्देशित किया गया है सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा दिए गए निर्देश एवं निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव समझ वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात रामायण मिश्रा एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाया गया अभियान के तहत यातायात नियमों की जानकारी,दुर्घटनाओं संबंधी शॉर्ट फिल्म दिखाया जाना दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना, एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करना, तेज रफ्तार से वाहन ना चलाना ,शराब पीकर वाहन ना चलाने के संबंध में लगातार जागरूक किया गया | विगत छः माह की तुलना में इस वर्ष दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में 20% की कमी आई। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में विगत 5 वर्षों में घटित सड़क दुर्घटनाओं का अध्ययन किया गया एवं एक रिपोर्ट तैयार कर दुर्घटनाओं की कमी लाए जाने हैं समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया साथ ही दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के माध्यम से फुटेज लिए गए और आवश्यक सुधार कार्य हेतु संबंधित रोड एजेंसी को निर्देशित किया गया हैंपुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी की पहल से सड़क दुर्घटनाओं की कमी हेतु निर्धारित लक्ष्य से 10% अधिक की हुई कमी। 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक घटित सड़क दुर्घटनाओं का इसी समयावधि में विगत वर्ष में घटित सड़क दुर्घटना का तुलनात्मक अध्ययन किया गया जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु मैं 20% की कमी घायलों की संख्या में 5% की कमी एवं सड़क दुर्घटनाओं के प्रकरण में 4% की कमी दर्ज की गई है थाना प्रभारी यातायात रामायण मिश्रा द्वारा लगातार चलाया गया जागरुकता अभियान यातायात पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही से सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। इंटरसेप्टर वाहन से की गई कार्यवाही। सड़क दुर्घटनाओं का एक मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना है जिस पर रोकथाम है एवं आवश्यक कार्यवाही पुलिस मुख्यालय से प्राप्त इंटरसेप्टर वाहन से लगातार शहरी एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में कार्यवाही की गई Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शीतलदास महाराज के प्राचीन शिव मंदिर में पहुॅंचे हजारों कावड़िया सनशाइन एरोबिक्स क्लब ने मनाया मानसून महोत्सव