रीवा/ कुशमेन्द्र सिंह । मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने रीवा के राजनिवास रेस्टहाउस में प्रेस वार्ता कर सीधी मे हुए अप्राकृतिक घटना पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा और शिवराज के राज में शिक्षा नौकरी तो दूर लोग मानवीय जीवन जीने का लोग संघर्ष कर रहे हैं जिस तरह की भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रतिनिधि ने घटना का अंजाम दिया है सीधी सहित मध्य प्रदेश को शर्मसार करने का काम किया है आदिवासी के ऊपर पेशाब करना भारतीय जनता पार्टी के संस्कारों का परिणाम है जिस तरह से भाजपा के लोग भारतीय संस्कार होने का दावा करने एवं सनातन धर्म की बात करते हैं और धार्मिक उन्माद फैलाकर चुनाव जीतने वाले लोग आदिवासी का दिखावटी प्रेम ऊपर आ गया है इनके करनी कथनी दिख रही है विपक्ष जब भी कानून व्यवस्था पर आवाज उठाता है तो सड़क पर पुलिस को दबंगई करने के लिए शिवराज सरकार भेजती है कमलेश्वर पटेल ने याद दिलाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा में कानून व्यवस्था आदिवासियों पर अत्याचार दलित पिछड़ों पर महंगाई की मार जैसे मुद्दों को लेकर हम जब विधानसभा में आवाज उठाते हैं तो हमारा माइक बंद कर दिया जाता है यह लोकतंत्र का दमन है और भारतीय जनता पार्टी का घमंड तथा सत्ता का रोग सामने आ रहा है जिस तरह से सीधी की घटना के बाद पीड़ित आदिवासी भाई को 24 घंटे से ज्यादा थाने में बिठा कर रखे हैं यह प्रशासन की मिलीभगत का नमूना भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता तथा सीधी विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला पंजीकृत अपराधी है कई बार लूटपाट तथा गाली गलौज की घटनाएं करता रहा लेकिन प्रशासन द्वारा इन छोटी घटनाओं को दबाने का कार्य किया जिससे आज प्रवेश शुक्ला द्वारा सीधी जिले को सबके सामने झुकाने का कार्य किया भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठ परोसने में आगे, अपनी झूठी योजनाओं के प्रचार के लिए करोडो रुपए बर्बाद कर रहे हैं इवेंट की सरकार अब ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का घमंड इस प्रकार सर चढ़कर बोल रहा है कि अधिकारी कर्मचारियों पर भी प्रताड़ना कर रहे हैं कमलेश्वर पटेल ने याद दिलाते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के छात्रों पर शिवराज सरकार प्रताड़ना कर रही है पिछले 3 वर्षों से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं करना छात्रों के साथ जाति एवं प्रताड़ना आज पढ़ा-लिखा नौजवान नौकरी ढूंढ रहा है मध्यम वर्गीय परिवार महंगाई से परेशान है यह 50% की कमीशन वाली सरकार अपना जेब भरने में लगी भारतीय जनता पार्टी के लोग प्रदेश प्रदेश का नाम दोनों में लगे ऐसे ही घटनाओं को रोकने के लिए अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए ताकि ऐसी प्राकृतिक घटनाएं दोबारा ना घटित हो जिस तरह से आदिवासी परिवार के ऊपर पुलिस की प्रताड़ना जारी है इसका भी खुले मंच से विरोध होना चाहिए कांग्रेस पार्टी ऐसी घटना का भरथना करती है तथा शिवराज सरकार एवं पुलिस प्रशासन को चेतावनी के साथ आगाह करती है कि यदि ऐसी घटनाएं दोबारा घटित होंगी तो कांग्रेस के लोग सड़क पर उतरेंगे, लगातार आदिवासियों गरीबो पर अत्याचार हो रहा है पुलिस प्रशासन निरंकुश है पूरे प्रदेश सहित रीवा और जवा में आये दिन कई घटनाएं घटित हो चुकी है लेकिन पुलिस हाथ पे हाथ रखे बैठी है आम जनता त्रस्त है लेकिन कोई देखने सुनने वाला नही है।
उस दौरान पूर्व लोकसभा के प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के कुँवर सिंह,पूर्व विधायक शीला त्यागी, कांग्रेस नेता के के गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य गीता माझी, पद्मेश गौतम, अनिल सिंह, बिहारी लाल सिंह, जनपद सदस्य शैलेन्द्र सिंह,दिनेश डायमंड,सहित कई कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading