लगातार 3 दिन में हुई तीन घटनाएं।अपराधियो को नही रहा जवा पुलिस से डर।कल रात्रि 8:30 बजे जवा सितलहा चौराहे में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष प्रभाकर सिंह पटेल पर हुआ जानलेवा हमला।3 की संख्या में दबंगो ने की मारपीट।लोगो मे दहशत का माहौल।टीआई थाना जवा के लिए रीवा एसपी महोदय को ध्यान देने की जरूरत। जवा थाना में टीआई नही होने के बजह से अपराधियो,गुंडों के हौशले बुलंद है जहा पर देखा गया कि आये दिन मारपीट, लूट,अपहरण, हत्या,चोरी,अवैध बालू उत्खनन,अवैध परिवहन एवं गांव गांव में पैकारी होने के बजह से कोई न कोई घटना घटती रहती है जिस बजह से क्षेत्र की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है लोगो को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है उन्हें इस बात का डर सताता रहता है कि रास्ते मे कोई घटना न घट जाए।जिसका सबसे बड़ा कारण नशा बताया जा रहा है जो गांव गांव में पैकारी के माध्यम से लोगो तक परोसा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जवा थाना क्षेत्र में गुंडों अपराधियो के हौशले इतने बुलंद हो गए है कि पुलिस के डर बिना एक के बाद एक घटना का अंजाम दे रहे है वो भी जवा थाना से महज लगभग 200 मीटर की दूरी पर। क्योंकि अपराधियो को पुलिस का डर ही नही है । इसी तरह के मामले में कल रात्रि 8 :30 बजे एक बार पुनः गुंडों ने जवा सितलहा चौराहे में 3 की संख्या में आकर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष प्रभाकर सिंह पटेल के ऊपर जानलेवा हमला कर कर ज़ख्मी कर दिए और फरार हो गए जिसकी शिकायत जवा थाने में दर्ज कराई गई है ।आपको बता दे कि बीते 3 दिन में पहले यूबीआई फिनो संचालक के साथ लूट की कोशिश की गई, दूसरे दिन दहाड़े जवा सितलहा चौराहे के पास फायरिंग और कल रात्रि कांग्रेस नेता के ऊपर हमला। आखिर जवा थाना क्षेत्र में क्या हो रहा है जो सवालों के घेरे में है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चितरंगी पुलिस ने घेराबँधी करके कोडिन युक्त शिरफ के साथ आरोपी को पकड़ा। कलेक्टर इलैय्या राजा टी का दिल है राजा जैसा,जनसुनवाई मे हो जाता है सबकी समस्या का समाधान।