कुशमेन्द्र सिंह। रीवा। आज शाम 7 बजे निकाला जाएगा मशाल जुलूस। अधिवक्ता संघ जवा सहित जवा के व्यापारियों,किसान एवं गणमान्य लोगों के द्वारा 6 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ काली पट्टी बांधकर पूरे जवा बाजार में पैदल मार्च निकाला गया और यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि यदि हमारी मांगे पूर्ण नही होगी तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा आपको बता दे कि अधिवक्ता संघ जवा के द्वारा 21/04/23 से लगातार क्रमिक धरना किया जा रहा है लेकिन शासन प्रशासन एवं सांसद/ विधायक के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिसके लिए 17 जून 2023 को बैठक कर निर्णय लिया गया था कि धरने को और उग्र रूप देने के लिए 30 काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला जाएगा जिसके तहत आज अधिवक्ता संघ जवा सहित व्यापारी, किसान व अन्य गणमान्य लोगो ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। जहा पर जवा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला गया है आज शाम 7 बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 1 जुलाई को व्यापारियों द्वारा जवा को बन्द किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा, सचिव राधेश्याम तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रधर सिंह,जवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, संरक्षक जटाशंकर द्विवेदी, राष्ट्रीय किसान मजदूर ब्लाक इकाई अध्यक्ष अनिल सिंह पटेल,एडवोकेट शिवमणि त्रिपाठी,एडवोकेट वीके पांडेय,एडवोकेट श्रवण चौरसिया,एडवोकेट के के तिवारी,एडवोकेट रामरतन गुप्ता, एडवोकेट बीरभान सिंह, एडवोकेट कौशलेश सिंह, एडवोकेट सिद्धनाथ यादव, एडवोकेट महेंद्र सिंह, एडवोकेट आनंद मिश्रा, एडवोकेट पिंकू सिंह, एडवोकेट बृजेश द्विवेदी, सहित कई अधिवक्ता और अन्य लोग मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुस्लिमों ने की बकरीद पर गाय की सेवा जावद वन विभाग की बडी कार्यवाही, जंगल से लकड़ियों की चोरी कर ले जाते हुए रंगे हाथो पकड़ा