रीवा । त्योंथर। सामाजिक संगठन विंध्य शक्ति युवा संघ एवं वार्ड 5 के पार्षद राज बहादुर सिंह मजनू के संयुक्त तत्वाधान में नगर परिषद त्योंथर के जनता की समस्याओ के निराकरण हेतु अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग त्योंथर कार्यालय के सामने संघ प्रमुख राजबहादुर सिंह मजनू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के निष्क्रिय रवैये पर नाराजगी जाहिर कर ज्ञापन सौपते हुए मांग किया कि 15 दिवस के भीतर नगर परिषद त्योंथर क्षेत्र के भूमिहीन परिवारो का सर्वें कराकर पट्टा प्रदान कराने की कार्यवाही पूर्ण कराई जाएं और एक वर्ष से लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वें तत्काल करवा कर आवास योजना का लाभ पात्र हितग्राहियो को दिलाया जाए। संघ प्रमुख राजबहादुर सिंह मजनू का कहना हैँ की सरकार की योजनाए कर्मचारियों की मनमानी के कारण दम तोड़ रही हैँ एक तरफ प्रदेश के मुखिया हर जगह हर सभाओ मे घोषणाएं करते फिरते हैँ की जो गरीब जिस स्थान पर घर बना कर ऱह रहा हैँ उसको उसी जगह का पट्टा दिया जायेगा और कर्मचारी मुख्यमंत्री के घोषणाओ पर पानी फेर रहें हैँ बता दें की भोपाल मे आयोजित पार्षद सम्मेलन मे पार्षद राज बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री को आवेदन देंकर निवेदन किया गया था की त्योंथर नगर परिषद के भूमिहीन परिवार को पट्टा दें कर आवास योजना का लाभ दिलाया जाए जिसके फलस्वरुप मुख्यमंत्री के द्वारा आदेश भी जारी हुआ किन्तु सर्वें करने बाले अधिकारी और कर्मचारियों पर कोई असर नहीं हुआ। जिसके कारण आज तक गरीब लोग शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित है उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना की डीपीआर स्वीकृत होने मे अत्यंत विलम्ब हो रहा है जिसके कारण गरीव पात्र हितग्राही आने बाले वर्षात के दिनों मे परेशानी का सामना करने को मजबूर हो जायेंगे। पार्षद नें कहा की अगर 15 दिवस के भीतर पट्टा प्रदान किये जाने हेतु सर्वें नहीं चालू हुआ और आवास योजना का नया डीपीआर नहीं स्वीकृत हुआ तो हम नगर की जनता के साथ उग्र आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो अमरण अनशन भी करेंगे। क्योंकि आवेदन पत्र का असर अधिकारियो और कर्मचारियों के ऊपर बहुत कम पड़ता है मैंने कई बार गुणवत्ताविहीन कार्यो की जाँच कराने के लिए लिखित आवेदन दिया और कई बार पट्टा वितरण के लिए आवेदन दिया लेकिन आज तक कोई कार्यबाही नहीं हुई ,अब लड़ाई आर पार की होंगी और मनमानी तथा भ्रष्टचार पर आंदोलन के माध्यम से जोरदार प्रहार किया जायेगा सरकार की दोहरी नीति से जनता परेशान हैँ एक तरफ सरकार जनहित की बात करती हैँ तो दूसरी तरफ जनता के हितो के नियमों को दफना देती है सरकार के जिम्मेदार लोग सरकार का गुणगान करते नहीं थकते पर जमीन पर हकीकत देखे तो सरकार नें गरीवो का हित कभी कुछ किया ही नहीं सिर्फ वोट की राजनीती की है धरना प्रदर्शन के माध्यम से हम सरकार को नीद से जगाने का काम कर रहें है उस दौरान पार्षद राजबहदुर सिंह मजनू दुअरा,शुभलाल आदिवासी पार्षद वार्ड नंबर 09, चंचल दीपांकर पार्षद वार्ड 06, हिमांशु सिंह कुठिला, मुकेश सिंह परसिया ,विकाश कोल जिला पंचायत सदस्य ,कमलेशवर कुठिला, धनंजय सिंह, अलोक डोडकिया, सरदार सिंह शामिल रहें Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा: बड़े भाई बलराम व बहन सुभद्रा भी थे साथ मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड परिसर में पहली बार हुआ योग दिवस का कार्यक्रम।