विनी आहूजा। महापौर द्वारा झोनवार समीक्षा के दौरान ठेकेदारो द्वारा अनुबंध के बाद भी काम प्रारम्भ नही करने पर ठेकेदारो के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिये थे निर्देश इंदौर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा विगत दिनो झोनवार विकास कार्यो को लेकर ली जा रही समीक्षा बैठक के दौरान ऐसे ठेकेदार जिनके द्वारा विकास कार्यो के टेण्डर प्रक्रिया के दौरान कार्य स्वीकृत होने तथा अनुबंध करने के पश्चात भी समय सीमा में कार्य प्रारम्भ नही करने पर ठेकेदारो के विरूद्ध अनेस्ट मनी राजसात करने के निर्देश दिये गये थे। महापौर भार्गव के निर्देश के क्रम में शहर के ऐसे ठेकेदार जिनके द्वारा कार्य स्वीकृति तथा अनुबंध करने व कार्यादेश जारी होने के पश्चात भी कार्य प्रारम्भ नही करने पर निगम के ऐसे 5 ठेकेदार जिनमें आदित्य कंस्ट्रक्शन, रूद्र बिल्डकॉन, विद्याश्री कंस्ट्रक्शन सप्लायर्स, विद्याश्री कंस्ट्रक्शन सप्लायर्स, विद्यार्थी कंस्ट्रक्शन सप्लायर्स की अनेस्ट मनी जब्त करने की कार्यवाही की गई। विदित हो कि झोन क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 60 के अंतर्गत रानीपुरा नई बांगड की विभिन्न गलियों में नई डेनेज लाईन डालने, झोन क्रमंाक 04 वार्ड क्रमंाक 12 के अंतर्गत गंगाबाग व सागर पटटी व प्रकाश साहु वाली गली व अन्य आवश्यक स्थानो पर डेनेज लाइ्रन डालना, झोन क्रमांक 08 वार्ड क्रमांक 36 के अंतर्गत 311 सीएम हेल्प लाईन 181 हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतो के निराकरण हेतु डेनेज लाईन के ध्वस्त मेनहोल रिपेयर कर ढक्कन लगाना, झोन क्रमंाक 08 वार्ड क्रमांक 30 के अंतर्गत 311 सीएम हेप्ला लाईन 181 हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतो के निराकरण हेतु डेनेज लाईन के ध्वस्त मेनहोल रिपेयर कर ढक्कन लगाना, झोन क्रमंाक 08 वार्ड क्रमांक 37 के अंतर्गत 311 सीएम हेल्प लाईन 181 हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतो के निराकरण हेतु डेनेज लाईन के ध्वस्त मेनहोल रिपेयर कर ढक्कन लगाना आदि कार्य को अनुबंध करने पश्चात भी कार्य प्रारम्भ नही करने पर उपरोक्त उल्लेखित 05 ठेकेदारो की अनेस्ट मनी जब्त करने की कार्यवाही की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उत्तर–पूर्व की बारूद में ‘हिन्दुत्व’ की माचिस बुंदेलखंड में प्राचीन हनुमान जी का दरबार काकुन के अतीत में छिपा हजारों साल का वैभव: