इंदौर। विनी आहूजा। इंदौर,आबकारी स्टाफ वृत्त महू अ,महू ब, पलासिया,आंतरिक क्रमांक 2 व सावेर की टीमो के द्वारा महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई । महू के भौंडिया।तालाब,बंजारी,भाटखेड़ी व अन्य स्थानों पर दबिश दी गयी। कार्यवाही में कुल 10 छापों में 08 प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क व 34(f) के तहत पंजीबध्द किये गये। जिसमें 02 आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर जमानत पर छोड़ा गया। कार्यवाही में 80 लिटर हाथ भट्टी मदिरा व 500 kg महुआ लहान सैंपल लेकर मोके पर नष्ट किया गया |मदिरा,महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 98000/- रुपए है। यह कार्यवाही आबकारी उपनिरिक्षक* *मनीष राठौर, सुनील मालवीय, आशीष जैन व शालिनी सिंह* ने की।एवं आबकारी आरक्षक ओम प्रकाश राठौड़,सावन सिसोदिया, शैलेन्द्र जोशी, अजय चंद्रवाल,ओम प्रकाश साहु, मोहित रैकवार, कमलेश निहोरा,किशन रघुवंशी, व तरुण जाट का सराहनीय योगदान रहा । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत करने वाली महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली.. पुलिस पर सवालिया निशान.? विद्या देवी पब्लिक स्कूल बसी में हुआ होनहार विद्यार्थियों का सम्मान