कुशमेन्द्र सिंह। रीवा। इस भीषण गर्मी में बच्चों बुजुर्गों का हाल बेहाल।हर 5-5 मिनट में गुल हो जाती है बिजली की बत्ती…।संबंधित अधिकारी नही दे रहे जाबाव। रीवा/ सरकार चाहे लाख दावे करे कि मध्यप्रदेश में बिजली,पानी और सड़क के लिए बेहतरीन कार्य किये गए है लेकिन हकीकत में सारे वादे खोखले साबित हो रहे है। आज पूरे जिले में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है सड़के टूटी फूटी है बिजली के आंख मिचौली से आम जनता का बुरा हाल है। लेकिन बिजली संबंधित समस्यायों पर मंत्री मिनिस्टर से लेकर सांसद/विधायक और संबंधित अधिकारी तक बोलने को तैयार नही है विभाग को तो एक ही बात का ध्यान होता है उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिल भेजना और फिर कार्यवाही के नाम पर हजारो की नोटिस जारी करना या लाइट को काट देना ही बनता है चाहे गलती भले ही विभाग की क्यो न हो? आपको बता दे की इस वक़्त भीषण गर्मी पड़ रही है तापमान 44 डिग्री के आसपास है जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने आम जनता को सुझाव दिए है कि कोई भी व्यक्ति बेवजह घर से बाहर न निकले घर मे रहे, लेकिन बिजली विभाग के मनमानी कटौती के आंख मिचौली से लोगो का जीना हराम हो गया है जो हर 5 मिनट पर बिजली गुल होने से बच्चे और बुजुर्गों का बुरा हाल है। जिस बजह से ज्यादातर लोग इस भीषण गर्मी में पेड़ के नीचे बैठने को मजबूर हो रहे है चाहे उन्हें लू ही क्यो न लग जाये, क्योंकि लाइट गुल होने से तपते घर मे रहना मुश्किल हो रहा है फिर भी बिजली की आंख मिचौली लगातार जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा समन्वय बैठक कटोरा दांव!
You must be logged in to post a comment.