शहडोल। सोमवार की शाम अचानक मौसम में बदला हुआ। तेज गरज लपक के साथ बूंदाबांदी भी हुई। मौसम के इस बदलाव के चलते, सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंदूरी भर्री में खेत में काम कर रही दो महिलाएं आकाशीय बिजली का शिकार हो गईं। इस दुर्घटना में 60 वर्षीय महिला की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरी 57 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, जुग्गी बाई पति मिलन बैगा, 60 वर्ष एवं 57 वर्षीय दुघनी बैगा सोमवार को खेत में काम कर रही थीं, तभी शाम को उनके समीप गाज गिरी और वह उसके चपेट में आ गईं। इस दौरान जुग्गीबाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दुघनी गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर आसपास के लोग पहुंचे। जिन्होंने तत्काल घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शासन प्रशासन ने जहां से हटाई थी झुग्गियों को , अब वही फिर बसने लगी, रहवासी परेशान. नशे से…. खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता: छत्रपाल स्टेडियम दिल्ली में हुआ शुभारंभ, अनूपपुर के शिवमणि शुक्ला ने मध्यप्रदेश टीम को दिया प्रशिक्षण