थाना गोगावा। गफ्फार खान ।

 12 मई को अवैध हथियार सप्लायरों के विरुद्ध की गई थी कार्यवाही
 पुलिस रिमांड लेकर आरोपियों से की गई पूछताछ
 फरार आरोपी बँटी सिकलीगर को गिरफ्तर किया गया
 बँटी सिकलीगर की निशानदेही पर ग्राम सिगनूर मे दबिश दी गई
 ग्राम सिगनूर मे कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक रहे मोजूद
 मेटल डेटेक्टर एवं डॉग स्कोड की मदद से जमीन से निकाले गए अवैध हथियार
 कुल 13 अवैध देशी पिस्टल सहित भारी मात्रा मे ओजार जप्त किए गये


दिनांक 12/05/23 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगो के द्वारा हाथ से बनी हुई अवैध पिस्टल एवं कारतूस की खरीद फरोख्त होने वाली है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अनुविभागीय अधिकारी श्री संजु चौहान एवं थाना प्रभारी गोगांवा उनि.प्रवीण आर्य के निर्देशन मे पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुची । जहा पर से पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों को देखा जिसमे से दो मोके पर पकड़े व एक भाग गया था। जिसे बादमे गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस पुछताछ के पश्चात खरगोन पुलिस की टीम व्दारा ग्राम सिगनूर मे गिरफ्तार आरोपी बंटीसिंह पिता प्रधान सिंह सिकलीगर की निशानदेही पर ग्राम सिगनूर मे तलाशी के दौरान मेटल डेटेक्टर से जमीन के अंदर गाड कर तथा कूडे के डेर में छिपा कर रखे 13 नग अवैध पिस्टल कीमती 2,00,000 लाख रुपये तथा बडी मात्रा में अबैध हथियार बनाने की साम्रगी जप्त की गई है । आरोपियो की माननीय न्यायलय से पुलिस रिमांड लेकर प्रकरण की विवेचना जारी है
अभी तक गिरफ्तार आरोपियो के नाम
(1) चन्द्रभान उर्फ योगी पिता इन्द्रपाल जनवार जाति ठाकुर निवासी ग्वालियर (मास्टर माइंड )
(2) अर्जुन पिता देवीसिंग कुशवाहा जाति काछी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्वालियर
(3) प्रदीप पिता रामगोपाल तौमर जाति ठाकुर निवासी भिण्ड
(4) रामलखन पिता हरप्रसाद कुशवाहा जाति काछी निवासी जालौन उ.प्र.
(5) शिवनाथ उर्फ कल्ला पिता गुड्डु सिंह तौमर जाति ठाकुर निवासी भिण्ड
(6) करणी सिंह उर्फ बंटी पिता चैनसिंह राठौड जाति राजपुरत निवासी नागौर राजस्थान
(7) नेहा देवी पति रामलखन कुशवाहा जाति काछी निवासी जालोल उ.प्र.
(8) मनु पिता रतनसिन्हा निवासी पश्चिम बंगाल हाल मुकाम ग्वालीयर
(9) बंटीसिंह पिता प्रधान सिंह सिकलीगर
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
आरोपीयान के विरुध्द थाना गोगावा पर अपराध क्रं. 211/23 धारा 25(ए) 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया
जप्तशुदा मश्रुका का विवरण
आरोपी के बंटी के कब्जे से 10 नग अवैध पिस्टल कीमती 2,00,000 लाख एवं 03 अधबनी अवैध पिस्टल
पुर्व में जप्तशुदा मश्रुका
07 नग अवैध पिस्टल किमती 1,40,000/- रुपये
65 नग जिंदा कारतुस 52,000/- रुपये
एक मोटर सायकल 80,000/- रुपये
पुलिस टीम –
उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागिय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग भीकनगाँव संजु चौहान एवं थाना प्रभारी गोगांवा उनि.प्रवीण आर्य एवं थाना प्रभारी करही उनि दीपक यादव, थाना प्रभारी चेनपुर निरीक्षक निर्मल श्रीवास, थाना प्रभारी भीकनगाँव सौरभ बाथम, थाना प्रभारी बरुड गीता सोलंकी, थाना प्रभारी मेनगाँव दिनेश कुशवाह, थाना प्रभारी भगवानपुर रमेश भासकरे के नेतृत्व मे उनि.राजेन्द्रसिंह चौहान, उनि.करण सिंह डाबर, उनि पप्पू मोर्य उनि वर्ष सोलंकी, उनि दीपक तलवारे, सउनि. हरिप्रसाद पाल, अमजद खान ,प्रआर.423पं ठरी, दिनेश मंडलोई, किशोर, लखन, सुभाष, बालूसिंह, हेमंत सपकाले, अखीलेश,हितेश,अनिल, संतोष, जितेन्द्र,रावेन्द्र, चोलाराम,राहुल पाली, धर्मेन्द्र, हरीचरण, मुद्दससर, तरुण, फारुख, अखिलेश, अमित पाल मप्रआर.मनीषा, मआर.शिवकुमारी ,सुगना, पुष्पा, ब्रिजलता एवं सायबर सेल टीम विशेष योगदान रहा

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading