निर्मल मूंदड़ा रतनगढ़ रोड ठेकेदार की लापरवाही व प्रशासन की अनदेखी से वाहन चालको व यात्रियों की जान से रोज हो रहा है खिलवाड़ रोड कंस्ट्रक्शन कम्पनी की लापरवाही के चलते पूरी तरह से जर्जर एवं जानलेवा हो चुके मोडिया महादेव बायपास मार्ग मे कल हुई हल्की बारिश के बाद मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर वाहनो को उतार-चढ़ा रहे हैं।आए दिन भयकंर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। प्रशासनिक अधिकारी द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण रोज दुर्घटनाएं घटित हो रही है। मात्र 8 से 10 घंटो मे जेसीबी के द्वारा बाईपास मार्ग पर बरसाती पानी को निकालने के लिए पाईप डालकर उक्त मार्ग को सही किया जा सकता है।लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शुक्रवार सुबह भी मोडिया महादेव बाईपास मार्ग घाट सेक्शन के दोनों तरफ कई घंटो तक दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों की लम्बी कतारें लगी रही। ज्ञात रहे कि रतनगढ़ घाट सेक्शन निर्माण कार्य के चलते आवागमन की दृष्टि से रोड ठेकेदार द्वारा उक्त बायपास मार्ग को स्कूली बसों सहित दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए शुरू कर दिया गया। लेकिन बायपास मार्ग पर अधिक ऊंचाई,अंधा मोड व कई जगह गड्ढे होने व व हल्की बारिश के कारण बड़ी-बड़ी चट्टानें एवं पत्थर रोड पर आ गए। जिसे यात्रियों के द्वारा स्वयं अपने हाथों से हटाकर वाहनों को निकाला गया। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके उक्त बायपास मार्ग पर वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर वाहनो को चला रहे हैं। शुक्रवार सुबह भी एक लोडिंग ट्रक के मार्ग के बीचो-बीच खराब हो जाने से जाम की स्थिति निर्मित हो गई। वह तो गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।अगर शीघ्र ही बायपास मार्ग पर अंधे घुमावदार मोड को सही करके एवं ऊंचाई को कम कर आवागमन के लिए सही नहीं किया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना या जनहानी के अंदेशे से इनकार नहीं किया जा सकता।इस सम्बन्ध मे शिवानी गर्ग अनुविभागीय अधिकारी जावद ने बताया कि क्षेत्र मे भ्रमण के दौरान उक्त समस्या मेरे संज्ञान में आई है।आगामी 15 दिवस के अंदर अगर मार्ग शुरू नही किया गया तो अनावेदक रोड कम्पनी ठेकेदार व एमपीआरडीसी के खिलाफ भा.द.स.1860 की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जरा सी बारिश में बिजली विभाग का तमाशा शुरू… ब्रेकिंग – संदीप तेल उर्फ अग्रवाल हत्याकांड का शार्प शूटर इंदौर विजय नगर पुलिस की गिरफ्त में