अगर पानी का नल चालू हो और उसके नीचे कितना भी बड़ा बर्तन रखा हो वो कभी न कभी ज़रूर भर जाता है और अगर नहीं भरता तो समझ लीजिए कि बर्तन में छेद हो गया है जो बर्तन को भरने नहीं दे रहा, उसके लिए दो तरीक़े हैं या तो बर्तन बदल दो या छेद बंद कर दो।

अगर आप ग़ौर करेंगे तो इस्लामी कानून के हिसाब से हर साल हज़ारों करोड़ रुपए ग़रीबों के लिए सदका ज़कात के नाम पर निकलता है।

सवाल ये पैदा होता है कि हर साल हज़ारों करोड़ रुपए अगर गरीबों के लिए जा रहा है तो फिर मुसलमानों के अंदर से ग़रीबी ख़त्म क्यों नहीं हो रही आज भी सबसे ज्यादा भिकारी इसी क़ौम से आते हैं।

और अगर ये पैसा दीनी तालीम पर ख़र्च हो रहा है तो तक़रीबन 95% मुसलमानों को दीनी तालीम में क़ाबिल हो जाना चाहिए था, जबकि हकीकत ये है कि दीनी तालीम तो छोड़ो ज़्यादातर मुसलमानों को कुरान शरीफ़ पढ़ना या उर्दू पढ़ना लिखना भी नहीं आता तो आख़िर ये पैसा जाता कहां है?

आख़िर छेद कहां पर है कि न तो ग़रीबी ख़त्म हो रही है और न ही जहालियत ।
जब तक इस छेद को ढूंढ कर इसे बंद नहीं किया जाएगा तब तक क़ौम के हालात नहीं सम्भलेंगे…….. ग़ौर ज़रूर करना ….क्योंकि बिना ग़ौर किये हुये हमारे हालात नहीं बदलने वाले, और ना ही किसी भी तरह से हमारी नई नस्लें सुधरने वाली, इसके लिए हमे अपने दीन, ईमान, पढ़ाई-लिखाई और दीन-दुनिया दोनो पर मेहनत करना पड़ेगी ..

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading