बागपत सीएचसी के अधीक्षक डाक्टर विभाष राजपूत सहित पांच चिकित्सकों, तीन सीएचओ, फार्मासिस्ट व आशाओं की टीम ने आधी रात को घर-घर जाकर किया सर्वे, पूरी रात की मरीजों की सेवा।

जिस समय फूड़ पॉइजनिंग आपदा के शिकार लोगों को छोड़कर पूरा जनपद चैन से सो रहा था उस समय स्वास्थ्य विभाग के लोग अपना चैन ओर आराम छोड़कर निभा रहे थे अपना फर्ज ।



बागपत, उत्तर प्रदेश। विपुल जैन।

बागपत के फैजपुर निनाना गांव में भंडारे की खिचड़ी से बीमार हुए लोगों को अविलम्ब चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य विभाग ने जितनी त्वरित कार्यवाही की उसके लिए सीएमओ सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग की जनपदभर में प्रशंसा हो रही है। जिला अस्पताल व फैजपुर निनाना पीएचसी में मरीजों का तुरन्त ईलाज किया गया। फैजपुर निनाना पीएचसी पर इस आपदा को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए तुरंत बागपत सीएचसी के अधीक्षक डाक्टर विभाष राजपूत सहित पांच चिकित्सकों, तीन सीएचओ, दो फार्मासिस्टों व आशाओं की टीम को नियुक्त किया। जिन्होंने आधी रात में घर-घर जाकर फूड़ पॉइजनिंग आपदा के शिकार मरीजों का सर्वे किया व मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी। उन्होंने पूरी रात मरीजों की सेवा की। बागपत सीएचसी के अधीक्षक डाक्टर विभाष राजपूत ने बताया कि मरीजों का अविलम्ब फैजपुर निनाना पीएचसी पर भर्ती कर ईलाज किया गया। उन्होंने इस आपदा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए फैजपुर निनाना पीएचसी पर नियुक्त सुनिता आशा, मितलेश आशा, कमला आशा, बबली संगिनी, राजकुमार सहित समस्त डाक्टरों, फार्मासिस्ट, सीएचओ व अन्य सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और प्रशंसा की। डाक्टर विभाष राजपूत ने बताया कि इस समय स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और फैजपुर निनाना पीएचसी पर ईलाज के लिए भर्ती मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। ग्रामवासियों ने भी जिला अस्पताल और फैजपुर निनाना पीएचसी द्वारा त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की प्रशंसा की। कहा कि जिस समय फूड़ पॉइजनिंग आपदा के शिकार लोगों को छोड़कर पूरा जनपद चैन से सो रहा था उस समय स्वास्थ्य विभाग के लोग अपना चैन ओर आराम छोड़कर अपना फर्ज निभा रहे थे जो काबिले तारीफ है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading