अधिवेशन में निखिल जैन को भामाशाह अवार्ड व वीर पुनीत जैन को वीर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से किया गया सम्मानित

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बड़ौत शहर के श्री अजितनाथ सभागार में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या पांच का क्षेत्रीय अधिवेशन बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में राष्ट्रीय व क्षेत्रीय भारतीय जैन मिलन के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र संख्या पांच के विभिन्न जैन मिलन के सदस्यों व पदाधिकारियों ने शिरकत की। अधिवेशन में भारतीय जैन मिलन के विशिष्ट संरक्षक सुरेश जैन ऋतुराज, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अजय कुमार जैन सहारनपुर, राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन मनोज कुमार जैन मुजफ्फरनगर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन देहरादून, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जय कुमार जैन सोनीपत, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री विजय जैन एडवोकेट सहित अनेकों वक्ताओं द्वारा भारतीय जैन मिलन के महत्व, भारतीय जैन मिलन के द्वारा जैन समाज के हितों में किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला गया व जैन समाज के लोगों की समस्याओं व उसके निराकरण पर गहन मंथन हुआ। इस अवसर पर जैन समाज की कम होती जनसंख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की गयी। जैन मिलन बड़ौत शाखा के अध्यक्ष वीर पुनीत जैन व मंत्री वीर मयंक जैन द्वारा अधिवेशन में आये समस्त अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जैन मिलन बड़ौत को सर्वश्रेष्ठ शाखा के अवार्ड, निखिल जैन को भामाशाह अवार्ड से व वीर पुनीत जैन को वीर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र संख्या पांच की जैन मिलन शाखाओं व उनके पदाधिकारियों व संदस्यों को सम्मानित किया गया। अधिवेशन में चित्र अनावरण कर्त्ता वीर हर्षित जैन वनस्थली स्कूल, दीप प्रज्वलनकर्ता वीरांगना अंजलि जैन क्षेत्रीय महिला चेयरपर्सन, मुख्य अतिथि वीर राजेश जैन भारती, वीर अनुराग जैन मित्तल, वीर संतोष वकील रहे। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष अनुराग जैन रहे। वात्सल्य भोज की व्यवस्था पंजाबीपुरा मेरठ के श्री बटेश्वर भक्त परिवार खाद वालों के द्वारा की गयी। समारोह अतिथि वीर अतुल जैन सर्राफ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर प्रवीण जैन अध्यक्ष टीकरी वालों द्वारा की गयी। अधिवेशन को सफल बनाने में मुख्य संयोजक व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन पेट्रोल पंप वाले, आदेश कुमार, वीर कमल जैन किताब वालों, नीरज जैन पेंट वाले, वीर आनंद इंडस्ट्रीज वाले, वीर संजय जैन वर्षा मोटर्स, विकास जैन विक्की, वीर अंकुर जैन बूढ़पुर वाले, वीर तरंग जैन कपड़े वाले, वीर मनीष जैन जिनवाणी मोटर्स, वीर अरुण जैन सर्राफ, वीर राजेंद्र जैन कानूनगो, वीर नवीन जैन बब्बल, वीर प्रवीण जैन ठेकेदार, वीर सुनील जैन, वीर रजनी जैन बॉबी, वीर अनुराग मोहन जैन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, भारतीय जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष मनोज जैन, बागपत के अध्यक्ष अमित जैन, दीपा जैन खेकड़ा, सुनील जैन बागपत, जनेश्वर दयाल जैन खेकड़ा, महेश जैन खेकड़ा, मुकेश जैन फखरपुर, आयुश जैन खेकड़ा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading