💐स्मृति शेष💐अहिल्यानगरी के किंगमेकर कलमकार और रचयिता नही रहे,,,,,✍️राजेश शर्मा, इंदौर।मध्य भारत के चौथे स्तंभ के मुख्य आधारस्तम्भ,,,, पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करनेवाले ,अद्भुत पुरोधा और नईदुनिया को शीर्ष मुकाम पर ले जाने वाले योद्धा ,,,, किंगमेकर कलमकार, इलना के पूर्व अध्यक्ष पदमश्री अभय छजलानी अब हमारे बीच नहीं रहे,,,,,सिद्धांतों की शिद्दत से पत्रकारिता करनेवाले अभय जी अहिल्या नगरी की दमदार आवाज थे,,, उन्होंने इस शहर के विकास और प्रगति के लिए जमकर किला लड़ाया,,, उद्योगों की स्थापना, जीवनदायिनी नर्मदा नईदुनिया और अभय जी के अथक प्रयास की ही शहरवासियों को महत्वपूर्ण देन और सौगात है,,,अभयजी के बाबूजी ने साइकिल से अखबार बाटकर जो नईदुनिया के सफर का आगाज़ किया अभय जी ने बाबूजी से प्रेरित होकर नईदुनिया को एक परिवार के रूप में स्थापित किया,,,, शायद वो नईदुनिया ही देश का एक ऐसा अद्भुत और अनोखा अखबार है जहां परिवार सा माहौल, परिवार सा व्यवहार, परिवार सा सम्मान, लाड़, प्यार मिलता था,,, तभी परिवार ने अपनी योग्यता और क्षमता से कही अधिक पीढ़ी दर पीढ़ी ने नईदुनिया में काम किया,,, ये सिर्फ और सिर्फ नईदुनिया में ही संभव था,, आज नामी – गिरामी, कई वरिष्ठ कलमकारों के विद्यालय और यूनिवर्सिटी नईदुनिया ही रही है जहां सभी तराशे और नक्काशे गए,,,नईदुनिया जैसा देश में रुतबा, वैभव और जलवा शायद ही किसी अखबार का रहा हो,,, जहां महापौर, विधायक, सांसद के टिकट ही तय नही होते थे बल्कि हर – जीत की रणनीति तय होती थी,,, क्या आईपीएस और क्या आईएएस अभयजी से मिलने के लिए घंटो इंतजार करते थे,,,किसी खबर को लगवाने के लिए जोर आजमाइश और फिर खबर की कतरन को घर परिवार या रिश्तेदारी में बड़ा ही रसूख हुआ करता था,,, ये था अभय जी का जलवा कि नईदुनिया के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से लेकर शीर्ष सिने हस्तियों ने भी शिरकत की,,,आज की पत्रकारिता सूत्रों के भरोसे है जबकि अभय जी सूत्रों के भरोसे कभी नही रहे है बिना पुख्ता प्रमाण की खबर प्रकाशित ही नही की चाहे कैसी भी हस्ती हो,,, यही खासियत, यही विशेषता नईदुनिया की थी इसलिए वो अग्रणी थी और देशभर में उसकी ख्याति रही,, ये शहर अभयजी सदैव आपका ऋणी रहेगा,,अभय जी जैसे कर्मयोगी सदियों में ही जन्म लेते है,,, शीर्ष मुकाम पर होने पर भी सरल , मिलनसार, हसमुख और अहम, गुरुर से कोसों दूर होना ही उन्हें महान शख्स बनाता है,, वे पत्रकारिता के आदर्श थे , मेरे जी टीवी के कार्यकाल के दौरान उनसे मुलाकातें यादगार रही,,, उनकी सीख, अनुभव और टिप्स मेरे लिए वरदान है और सदैव रहेंगे,,,मेरी कलम उन्हे लिखकर आज वाकई धन्य हो गई,,,, ऐसी महान विभूति,,, चौथे स्तंभ के सच्चे प्रहरी, किंगमेकर, कर्मयोगी शख्सियत को ना कलमकार का शत् शत् नमन और वंदन,,,, भीगे नयनों से श्रद्धांजलि💐💐🙏🙏 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल 2022-23 सत्र का परीक्षा परिणाम घोषित गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद पहुंचे अखिल समाज सेवा दल संस्थापक /अध्यक्ष,