नीमच जिले की जनपद पंचायत जावद के समस्त पंचायतों मे कार्यरत सहायक रोजगार सचिवो ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जावद को अपनी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।जिसमे बताया गया कि प्रदेश संगठन के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायको के संयुक्त आव्हान पर दिनांक 13 मार्च 2023 से 18 मार्च 2023 तक सभी पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायक एवं सहायक सचिव 13 मार्च से 6 दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।ग्राम रोजगार सहायक/सहायक सचिव महासंघ द्वारा मध्यप्रदेश शासन से काफी समय से ग्राम रोजगार सहायकों की प्रमुख मांगो के निराकरण हेतु प्रयास कर रहे है जिसमे स्थानांतरण निती लागू करने,जिला संवर्ग सहायक सचिव मे संविलियन कर नियमिती करण करने,पंचायत सचिव के समकक्ष होने से 90 प्रतिशत सहायक सचिवो का वेतन भी उनके बराबर किया जाने,ग्राम रोजगार सहायको की आकस्मिक / दुर्घटना से मृत्यु होने पर अनुग्रह सहायता राशि ₹5 लाख करने एवं उसके परिवार के किसी सदस्य की अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान किया जाए, रोजगार सहायको के वेतन मे से पूर्व की भांति पीएफ काटने का प्रावधान शुरु करने तथा किसी कारण वश नौकरी से निलम्बित किये जाने पर निलम्बन अवधि मे गुजारा भत्ता की पात्रता हेतु काफि समय से मांग की जा रही है।लेकिन शासन द्वारा आज दिनांक तक भी ग्राम रोजगार सहायको की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया।अब हम सब सरकार को चैतावनी देते है कि अगर त्वरित रुप से शिघ्र ही हमारी मांगे नहीं मानी गई।तो सभी रोजगार सहायक (सहायक सचिव) 20 मार्च 2023 से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।उक्त जानकारी सहायक सचिव डालचंद धाकड़ द्वारा दी गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्रेया घोषाल के जन्मदिन के मौके पर इन्दौर के कलाकार ने बनाई चालीस किलो रंगोली से श्रेया का चित्र ओर जन्मदिन की बधाई दी। मत चूको योगी…!