जनसुनवाई के सकारात्मक परिणाम



अनेक जरूरतमंदों को मिली इलाज के लिये सहायता।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सुनी ढेरो आवेदकों की समस्याएं.

इंदौर। प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई के सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दिए। किसी को मकान मिला तो किसी को इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी मिली। जनसुनवाई में हरेक आवेदक की समस्या को कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने अपने अधिकारियों के दल के साथ पूर्ण गंभीरता से सुनकर उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया। जनसुनवाई में आज सैकड़ों नागरिकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए। इन में से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के समक्ष आज कंडिलपुरा इंदौर में रहने वाले नेत्रहीन दंपत्ति रमेश सेन और उनकी पत्नी पहुंची। उन्होंने कलेक्टर को अपनी दांस्ता सुनाते हुए कहा कि हम और हमारे दो बच्चे कंडिलपुरा शंकरगंज में किराये के मकान में रहते हैं। आमदनी का कोई स्थायी जरिया भी नहीं है। बच्चों को पढ़ाने में और घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मैं मालिश कर जैसे तैसे अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा हूं। कलेक्टर ने इनकी बातों को धैर्यपूर्वक सूना और संवेदनशीलता के साथ निराकरण करते हुए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन्हें शीघ्र ही आवास आवंटित किया जाए। जनसुनवाई में मौजूद तनुजा मालवीय ने तत्काल निर्देश पर अमल करते हुए उक्त दंपत्ति को बड़ा बागड़दा स्थित गिरनार परिसर में वन बीएचके का फ्लैट आवंटित किया। मालवीय ने बताया कि इन्हें औपचारिकता पूर्ण कर आज शाम को ही फ्लैट का कब्जा दे दिया जाएगा। उक्त दंपत्ति अपने पक्के मकान का सपना पूर्ण होने पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी को धन्यवाद देता हुआ खुशी-खुशी अपने घर की ओर रवाना।
इसी तरह जनसुनवाई में आज मराठी मोहल्ले में रहने वाली शंकुतला दुबे भी पहुंची। उसने बताया कि उसकी पिछले माह बायपास सर्जरी हुई है, पति को भी लकवा है। वर्तमान में घर चलाने में कठिनाई हो रही है। कलेक्टर ने तुरंत दो हजार रूपए की तात्कालिक सहायता स्वीकृत की। इसी तरह मेघदूत नगर में रहने वाली भागवंती बाई की डायलिसिस के लिए दस हजार रूपए स्वीकृत किए गए। इसी तरह लक्ष्मीनारायण गोलिया की पुत्री के इलाज के लिए पांच हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी गयी। जीवन की फेल मालवा मिल में रहने वाली वृद्धा सुनंदा मोटे को भी इलाज के लिए तीन हजार रूपए स्वीकृत किए गए।
आज जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अजयदेव शर्मा, सपना लोवंशी ने अधिकारियों के दल के साथ नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया। जनसुनवाई में आज सैकड़ों नागरिकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए। इन में से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया। जनसुनवाई के दौरान अधिकांश समस्याएं जमीन संबंधी विवादों, स्कूली फीस, भरण-पोषण अधिनियम, घरेलू हिंसा आदि से संबंधित थे।

कॉलेजों में शिविर लगाकर स्कॉलरशिप के प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण.

स्कॉलरशिप वितरण में लापरवाही तथा देरी करने वाले कालेजों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई.

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कॉलेज प्रमुखों को दिए निर्देश.

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिए हैं कि इंदौर जिले के कॉलेजों में शिविर लगाकर स्कॉलरशिप के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। स्कॉलरशिप वितरण में लापरवाही तथा देरी करने वाले कॉलेजों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आज यहां कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में स्कॉलरशिप वितरण कार्य की कॉलेज वार प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कॉलेजों के प्राचार्य तथा स्कॉलरशिप वितरण के नोडल अधिकारी और लिपिक मौजूद थे।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि स्कॉलरशिप के आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाए। डाटा अपलोड, वेरीफिकेशन तथा स्वीकृति का कार्य तुरंत हो। स्कॉलरशिप आवेदनों की स्वीकृति तथा वितरण की सभी प्रक्रिया विशेष रूचि के साथ की जाए। स्कॉलरशिप वितरण में लापरवाही तथा देरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में बताया गया कि स्कॉलरशिप के लिए हार्ड कॉपी नहीं ली जाए। विद्यार्थी की जानकारी एमपी टॉस पोर्टल पर रहती है उसी आधार पर छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन, स्वीकृति की कार्रवाई की जाए। बैठक में भ्रामक जानकारी देने पर सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग कल्याण को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को वितरित की जा रही छात्रवृत्ति वितरण की कॉलेजवार प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में स्कॉलरशिप की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा कॉलेजों में आ रही परेशानियों का समाधान किया गया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading