इंदौर। फरियादी को काफी समय तक आश्वासन में रखा किया 420.
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भू माफियाओं पर प्रतिदिन कड़े कानून की धाराओं में कार्रवाई की जाती है वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो किस हद तक धोखा देकर जाते हैं क्या आप आदमी की जान तक बनाती है ऐसा ही मामला एक सामने आ रहा है इंदौर थाना एमआईजी से जहां पीड़ित द्वारा बताया गया कि आत्माराम पांडे , शाहरुख पटेल उस्मान पटेल , द्वारा धोखाधड़ी की गई है जिस पर पुलिस संज्ञान लेते हुए धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया।


पीड़ित लीना सरोदे पति हर्षद सरोदे निवासी 237 श्रीनगर एक्सटेंशन इन्दौर म.प्र ने एक लिखित में थाने पर आवेदन किया जिसे थाना एमआईजी ने संज्ञान में लेते हुए कार्य वहीं की।
पुलिस द्वारा धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी पर मामला दर्ज किया।

पीड़ित द्वारा बताया गया की प्लाट पर ठगी करने की मंशा से कूटरचना कर नकली लोन संबंधित सेशन लेटर तथा फर्जी चेक जारी किया गया। फरियादी का नाम लीना सरोदे पति हर्षद सरोदे निवासी 237 श्रीनगर एक्शटेशन इन्दौर। जिसमें फरियादी ने बताया की मेरे मालिकाना हक प्लाट है जो कि सी-56 वाईल्ड फ्लावर कालोनी ग्राम मुण्डला नायता स्थित है। आरोपी उस्मान पटेल आरोपी शाहरुख पटेल पिता उस्मान पटेल निवासी 99 बडला खजराना तथा अन्य सम्मिलित लोगों द्वारा मेरे मालिकाना हक के प्लाट पर कूट रचना कर ठगी की नियत से फर्जी लोन सम्बन्धित सेंशन लेटर तथा चैक बनवा लिया है । वा मुझे मेरे पति द्वारा पता हुआ क्योंकि मेरे पति हर्षद सरोदे द्वारा उस्मान पटेल तथा शाहरूख पटेल पर धारा 420, 406 तथा अन्य धाराओं में थाना तेजाजी नगर पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। तथा आरोपी उस्मान पटेल से मेरा रजिस्टर्ड एग्रीमेंट पर समझौता आरोपी के तो गवाहो जिसमें सम्मिलित प्रापर्टी ब्रोकर आत्माराम पाण्डेय तथा आरोपी के रिश्तेदार सयद मसरत अली द्वारा हस्ताक्षर होकर फरवरी 2022 में हुआ था जो कि आरोपी उस्मान पटेल द्वारा पूर्ण नही हो पाया तो उस्मान पटेल तथा उसके लड़के शाहरूख पटेल तथा अन्य ने ठगी की नियत से हमारे प्लाट पर कब्जा करने के लिये कूटरचना कर पिरामिल केपीटल तथा हाऊसिंग फायनेंश का फर्जी सेशन लेटर तथा बैंक आफ बड़ौदा का मेरे नाम का फर्जी चैक बनवाया है, तथा अपने अधिवक्ता महोदय द्वारा हमें नोटिश के माध्यम से तथा अनुविभागिय अधिकारी महोदय के समक्ष भी प्रस्तुत किया। जहां से मेरे पति हर्षद सरोदे को यह प्राप्त हुआ की उस्मान पटेल, शाहरूख पटेल ने प्रापर्टी ब्रोकर आत्माराम पाण्डेय के माध्यम से वा साथ मिलकर हमारे साथ गत 06 वर्षों से मकान दिलाने के नाम पर धोखाधडी कर अमानत में खयानत की तथा 05 वर्षो तक आजकल करके बेवकुफ बनाते रहे। पर हमारे द्वारा कानुनी कार्यवाही पर हमसे मकान /राशी देने का बोलकर दो बार एग्रीमेंट कर हमारे मालिकाना हक के प्लाट पर ठगी तथा बदनीयत से फर्जी बैंक सेशन लेटर तथा चैक बनवाया।
प्रापर्टी ब्रोकर आत्माराम पाण्डेय का फोन आया 01 सितम्बर को शाम 06 फ़ोन पर बोला की अली का फोन आया था और पटेल को हमारे प्लाट के सम्बन्धित कागजात चाहिये हमने बोला कि रजिस्ट्री आधार और पैन कार्ड की कापी पहले ही दे दी है तो आत्माराम पाण्डेय ने बोला कि रजिस्ट्री की पावर दे दो क्योंकि बैंक में उसका चैक अटका हुआ है पर मेरे पति द्वारा उनको मना कर दिया गया तथा ये भी कहा कि एग्रीमेंट के हिसाब से समय सीमा खत्म हो चुकी है तथा अब हम न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से ही आगे कार्यवाही करेंगे पर प्रापर्टी ब्रोकर पाण्डेय बोले कि उसका चैक बन गया है सेंशन लेटर मिल गया है दोबारा आत्माराम पाण्डेय का फोन 09 सितम्बर को किया गया तब हमे बोले कि अमाउण्ट उपर निचे करके इसको निपटा लो पर हमारे द्वारा साफ मना कर दिया और एग्रीमेंट के हिसाब से न्यायिक प्रक्रिया से जाने का निवेदन किया प्रापर्टी ब्रोकर पाण्डेय बार बार इसको बैठकर निपटाने का हवाला देते रहे तथा बोले कि एग्रीमेंट के हिसाब से उसको जो गाइडलाईन दी थी उस हिसाब से उस्मान पटेल का लोन सेंशन हो गया है तथा 31 अगस्त को उस्मान पटेल को बैंक द्वारा चैक प्राप्त हो गया पर मेरे पति द्वारा साफ मना कर दिया गया पर प्रापर्टी ब्रोकर पाण्डेय लोन सेशन हो गया है और चेक जारी हो गया है यही बोलते रहे पर हमारे द्वारा न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्यवाही करने का कहा पर प्रापर्टी ब्रोकर पाण्डेय एक ही बात बोलते गये और खुद के द्वारा 05 साल पहले सौदा करवाया था इसलिये इसको निपटाने का बोल रहे थे तीसरी बार आत्माराम पाण्डेय से 09 सितम्बर को मेरे पति हर्षद सरोदे से बात हुई और फिर वही निपटाने का बोले पर हमने फिर साफ कर दिया और अपने अधिवक्ता महोदय से बात करके बोलने का कहा पर प्रापर्टी ब्रोकर पाण्डेय द्वारा एक बार ठण्डे दिमाग से सोचने का बोलने लगे और समस्या का समाधान करने का हवाला देते रहे और बोले सेशन लेटर तथा चैक की बात करने लगे पर हमने उनको साफ साफ शब्दों में न्यायिक प्रक्रिया का ही बोला ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading