कार्यक्रम में जिलाधिकारी बागपत डाॅ राजकमल यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, गीता दीदी ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य से लोगों को कराया अवगत

ब्रह्ममाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए राजपाल शर्मा ने वात्सायन पैलेस और प्रवीन जैन ने जैन धर्मशाला निशुल्क उपलब्ध कराने की बात कही

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत के ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शिव जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में ब्रह्ममाकुमारी मेडिटेशन सेंटर बागपत के कोर्ट रोड गली नंबर 6 स्थित सेंटर से भव्य कलश यात्रा ढोल-नगाड़ो के साथ निकाली गयी जो नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई स्वर्णकार समाज धर्मशाला पर आकर समाप्त हुई। मुख्य कार्यक्रम स्वर्णकार धर्मशाला में हुआ, जिसमें जिलाधिकारी बागपत डाॅ राजकमल यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी बागपत डाॅ राजकमल यादव, सिंचाई विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर संजय कुमार वर्मा, केन्द्रीय विद्यालय एयरफोर्स चांदीनगर के प्रधानाचार्य संजय कुमार, सहित अनेकों लोगो ने भगवान शिव पर अपने विचार रखे और मेडिटेशन के लाभों से लोगों को अवगत कराया और संस्था के कार्यो की प्रशंसा की। मेडिटेशन सेंटर की प्रभारी गीता दीदी ने उपस्थित जनसमूह को शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर गायकों द्वारा सुन्दर गीत प्रस्तुत किये गये और ब्रह्ममाकुमारी संस्था के बच्चों ने एक से बढ़कर एक शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वात्सायन पैलेस बागपत के मालिक राजपाल शर्मा ने ब्रह्माकुमारी मेडिटेशन सेंटर के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए निशुल्क वात्सायन पैलेस उपलब्ध कराने और सुविधाएं प्रदान करने और जैन समाज के अध्यक्ष पंकज जैन की धर्मपत्नी प्रवीन जैन ने जैन धर्मशाला निशुल्क उपलब्ध कराने की बात कही और ब्रह्ममाकुमारी मेडिटेशन सेंटर के कार्यो की जमकर प्रशंसा की। सरिता दीदी ने कार्यक्रम का संचालन किया और स्वर्णकार धर्मशाला उपलब्ध कराने के लिए मनोज वर्मा व धर्मशाला समिति के समस्त सदस्यों और कार्यक्रम में आने वाले समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पल्लवी दीदी, गायिका रेणुका पंवार, मास्टर राकेश मोहन गर्ग, राधेश्याम शर्मा, मास्टर जनक सिंह सोम, प्रमुख सामाजिक कार्यकत्र्ता और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित पत्रकार विपुल जैन, ब्रहमपाल रूहेला, रेखा चैहान एडवोकेट, ललित माधव, संजय वर्मा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading