पुलिस थाना पलासिया की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही. गुम हुआ पर्स उसके मालिक तक पहुचाया। इंदौर, मध्य प्रदेश। विनी आहूजा। पुलिस की ड्यूटी के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाती इन्दौर पुलिस लोगो की मदद व तुरंत सहायता के लिए तैय्यार रहती है। इसी कडी में थाना पलासिया क्षेत्र मे आटो रिक्शा चालक ज्ञानेश्वर को गीता भवन साईनाथ अपार्टमेंट झाङ के पास एक लेदर का पर्स मिला, जिसे ज्ञानेश्वर ने थाने लाकर जमा कराया। ग उसमे कुल 4940 रुपये व आधार कार्ड था । पलासिया थाने पर ड्युटी अधिकारी उप निरीक्षक एम एल अहिरवार द्वारा तुरन्त संज्ञान मे लेकर पर्स मे रखे आधार कार्ड जिस पर सदाशिव बालवीर पिता किशनराव निवासी 302 ममता टावर 1/1 मनोरमागंज इन्दौर का पता लिखा था, तुरन्त तस्दीक हेतु भिजवाया गया। पुलिस ने तस्दीक की जाकर पर्स के मालिक, सदाशीव पिता किशनराव को पर्स चेक कराया गया व उसमे रखे नगदी 4940 रुपये व आधार कार्ड सहित पर्स उनके सुपुर्द किया ।गुम हुआ पर्स पाने के बाद सदाशिव ने पुलिस की संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही पर आभार व्यक्त किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अहिंसा और सामाजिक एकता में विश्वास करते थे महात्मा गांधी : अजय तोमर कोरबा में भूविस्थापितों का संघर्ष : कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ तेज होती लड़ाई