इंदौर मध्यप्रदेश। आमिर खान।
26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस पर अखिल समाज सेवा दल के साथियों द्वारा सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया और बडें हर्षोलास के साथ मनाया गया।




74 वें गणतंत्र दिवस ब वसंत पंचमी के के शुभ अवसर पर सभी साथी अखिल समाज सेवा दल, तत्वाधान में गांधी हॉल इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ,वहां पर गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान हुआ , भारतीयता की शपथ दिलाई गई , तथा संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया , वहीं पर उपस्थित सभी, युवाओं , लोगों ने देश की महिलाओं की रक्षा करने की शपथ ली। इसके बाद मां सरस्वती जी की पालकी यात्रा बैंड बाजे के साथ निकली गई जो कि राजबाड़े पर जाकर समाप्त हुई।
इसमें जयपुर से पधारे मुख्य अतिथि महासचिव, विनोद नायक,का सभी सदस्यों ने स्वागत किया कमल कुमार साबु वरिष्ठ पत्रकार अध्यक्ष साई प्रचार मिशन सदस्य अखिल समाज सेवा दल इंदौर, लक्ष्मीनारायण तिवारी,ऐडवोकेट पवन नरवरिया भारतीय सदस्य इंदौर , ललित चौहान , महेश चौहान सदस्य इंदौर,मो आरिफ भारतीय सदस्य इंदौर , ड्रा विजय तोमर भारतीय सदस्य इंदौर, राजेंद्र निमाड़े भारतीय सदस्य इंदौर से हजारों की संख्या गणमान्य सदस्य उपस्तिथ रहें।
गणतंत्र दिवस दिवस के दौरान जयपुर राजस्थान से पधारे महासचिव विनोद कुमार नायक,का अखिल समाज सेवा दल सदस्य इंदौर ने स्वागत किया।
मां अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए, महासचिव विनोद कुमार नायक ने कहा अहिल्या माता की नगरी में इंदौर आपने मुझे बुलाकर जो सम्मान दिया उसका मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं आभार प्रकट करता हूं, इंदौर में संस्था श्री गंगा सोशल फाउंडेशन एंड एजुकेशनल सोसायटी के द्वारा Nov.2022 में 2 /4 व्हीलर मेकेनिक साथियों को बीएस 6 की 2 दिनी ट्रेनिग निशुल्क दी गई थी,
जिसके आज सर्टिफिकेट (ASDC भारत सरकार द्वारा ) का वितरण किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में महासचिव अखिल समाज सेवा दल के विनोद नायक के द्वारा सभी लाभान्वित को सर्टिफिकेट दिए गए।
इस कार्यक्रम में श्री गंगा सोशल फाउंडेशन के विनोद सूर्यवंशी , ऐड. पवन नरवरिया भारतीय , राजेंद्र निमाड़े भारतीय , मो आरिफ भारतीय के साथ लक्ष्मी नारायण तिवारी भी मौजूद रहे।
इस कर्म में आज विनोद कुमार नायक महासचिव अखिल समाज सेवा दल इंदौर के वरिष्ठ पत्रकारो के द्वारा स्वागत किया गया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading