इंदौर, मध्यप्रदेश। क्राइम। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल। जी हां आपने जो ऊपर पढ़ वह सच है इंदौर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला शहर है, इस शहर ने न जाने कितने अवार्ड अपने आप में समेटे हुआ है,, स्वच्छता में छह बार नंबर वन… जिस प्रकार से इंदौर उन्नति कर रहा है उसी प्रकार से हमारे इंदौर शहर में आए दिन अपराध भी अपना विकास कर रहा। शहर में कमिश्नर प्रणाली को लागू हुए 1 साल से ऊपर हो गए हैं , लेकिन अपराध है कि कम होने का नाम नहीं ले रहे. क्या है कारण जो अपराध पर अंकुश नहीं है…?पुलिस चौराहे चौराहे पर करती है चेकिंग और बदमाश गली मोहल्लों में घुसकर कर जाते हैं अपराध, अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं, अपने अपराध को अंजाम देते हुए चले जाते हैं।अपराधियों के इतने हौसले बुलंद हैं कि खुलेआम अपराध करते हैं और चैलेंज करते हुए निकल जाते हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रह जाती है.?पुलिस की कार्य प्राणी पर सवाल नहीं है, पुलिस बहुत अच्छा कार्य और प्रशंसनीय भी करती है, मानव सेवा में भी नंबर वन है लेकिन अपराध जब बढ़ते हैं और उस पर अंकुश नहीं लगता तो सवालिया निशान खड़े होने लगते हैं..??? अब आम जन के मन में भी सवाल पैदा होने लगा है कि हम रात्रि के समय सुरक्षित हैं या नहीं..? रात्रि के समय स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते अधिकतर सुनसान रहते हैं और यहां पर बहुत पहले भी अन्य घटनाएं भी हो चुकी है लेकिन इस प्रकार का जो माहौल बन रहा है, आमजन के मन में डर लगने लगा है , कि हम इन रास्तों में कितना सुरक्षित है, हमारा व्यापार कितना सुरक्षित है अगर रात्रि में हम व्यापार करके निकलते हैं तो हम कितने सुरक्षित हैं.?सबसे बड़ा सवाल यह है कि जितने भी अपराध होते हैं वह चाकू की नोक पर ही क्यू ..?दरअसल पूरा मामला छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार को लोहा व्यापारी शाहनवाज पिता अरशद खान निवासी श्याम नगर माणिकबाग , दुकान बंद कर घर जा रहें थे तभी कुछ बदमाशों ने रोका और पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश की, और शाहनवाज द्वारा बैग न देने पर चाकू से हमला कर, लूट की घटना को अंजाम दिया।शहनवाज पर चाकू से हमला किया गया और 10 लाख रुपए लूट लिए। व्यापारी की हाथीपाला पर लोहे की दुकान है… प्रदेश के मुखिया और गृहमंत्री इस ओर भी ध्यान दे दें कि हमारा इंदौर शहर अपराध में भी नंबर वन जल्द होने वाला है..!इन अपराधियों पर पुलिस का डंडा कब चलेगा, कब इनके मन में पुलिस के लिए डर और भय पैदा कब होगा, आए दिन इस प्रकार की घटनाएं दिल को दहला देती हैं और रात्रि के समय किसी को ना निकलने की नसीहत दे देती है, आप रात्रि के समय कोई यात्रा करने का निर्णय ना लें और ना ही आप रात्रि मे व्यापार करके घर की ओर आए, क्योंकि कुछ बदमाश आपकी ताक में बैठे रहते हैं जिनके मन में पुलिस के लिए कोई भी भय नहीं है,,,,.?अब आम जनता भी पूछ रही है कि हम इंदौर शहर में इन बदमाशों से कितना सुरक्षित है इसका जवाब कब और कौन देगा यह देखना बाकी है..! Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बस्तर के बुर्जी और कुंदेड़ में पुलिस कैंप का विरोध कर रहे आदिवासियों पर पुलिस के हमले की किसान सभा ने की निंदा, प्रॉपर्टी की धोखाधडी करने के प्रकरण में फरार आरोपी, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में.