इंदौर मध्यप्रदेश। इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के संस्थापक राजेश बिडकर , निलेश , सूर्यवंशी राजा ठाकुर ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से इंदौर में ऑनलाइन कंपनी रैपीडो अवैध रूप से बाइक टैक्सी का संचालन कर रही, जिसमें यूपी-बिहार राजस्थान दिल्ली प्रदेश सहित अन्य शहरों की दो पहिया वाहन के चालक घरेलू वाहन का उपयोग कमर्शियल के रूप में कर रहे थे। जिससे परमिट धारी ऑटो रिक्शा चालकों को आर्थिक क्षति हो रही थी।इंदौर के ऑटो रिक्शा चालकों ने इसके खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखी। मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन तक के व्यक्तियों को ज्ञापन और शिकायत के माध्यम से इन कंपनी को बंद करने की मांग करते आ रहे थे, आरटीओ ने ऑनलाइन रैपीडो ,ओला , जुगनू, क्राइम ब्रांच को पत्र लिखकर उक्त कंपनी अवैध होने का हवाला देते हुए बताएं कि 5000 से अधिक बाइक टैक्सी चालक बिना परमिशन बिना ट्रेड लाइसेंस के ऑनलाइन कंपनी के माध्यम से संचालन कर रहे जिसमें महिलाएं एवं छात्राएं बैठकर जा रही जो कि असुरक्षित नही इन बाइक टैक्सी चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं ऐसे में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उक्त रैपीडो कंपनी ने अपने इंदौर कार्यालय पर बंद होने की जानकारी नोटिस चस्पा कर दी। परंतु इंदौर के ऑटो रिक्शा चालक इससे संतुष्ट नहीं , क्योंकि कार्यालय बंद होने के बाद भी ऑनलाइन कंपनी कैपिटल काम कर रही इसको लेकर आक्रोश से जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर स्थाई निराकरण करने की मांग की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ऑटो चालक ने की ईमानदारी की मिसाल पेश, बैग, मोबाईल फोन, लेपटॉप पेन ड्राइव, पुलिस को सुपुर्द किया. व्यंग्य…लीजिए, अब इन सेकुलरवालों को मोदी जी के शिक्षक अवतार से भी दिक्कत है।