एंटी माफिया अभियान के तहत पुलिस थाना भँवरकुआं व्दारा नकली खाद, नकली कृषि बीज व नकली कीटनाशक व प्रतिबंधित दवाईयो के प्रकरण में फरार, 2 आरोपी माफिया को किया गिरफ्तार। बदमाश नकली खाद, नकली बीज व नकली किटनाशक दवाईयां बनाकर धडल्ले से चला रहे थे, दिल्ली, महाराष्ट्र के अमरावती व आसपास के बाजारो में लेकर पहुचे थे नकली कीटनाशक दवाईयां आरोपी फरारी में अवैध गोडाऊन से कर रहा था, नकली व मिलावटी उत्पाद का निर्माण व व्यापार गिरफ्तारशुदा आरोपियों से अनुमानित 40 लाख रुपये कीमती, प्रतिबंधित नकली व मिलावटी कीटनाशक दवाईयां को पुलिस ने किया बरामद । आरोपियो से भारत सरकार व्दारा प्रतिबंधित कोरट 10जी कीटनाशक दवाई को भी पुलिस ने किया जप्त। इंदौर – संगठित अपराधियों एवं माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय म. प्र. के निर्देशानुसार, एंटी माफिया व मिलावटखोरों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान । पुलिस थाना भँवरकुआं नकली खाद कीटनाशक पर प्रतिबंधित दवाइयों के निर्माण व विक्रय करने के प्रकरण में फरार दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। इसी अनुक्रम में थाना प्रभारी भँवरकुआं द्वारा अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण कर एंटी माफिया अभियान व मिलावट माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करते विगत दिनो विशेष सुत्रो से सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार टीम गठित कर कृषि विभाग से समन्वय स्थापित करके सूचना पर न्यू आर.टी.ओ. रोड़ पालदा इन्दौर पर दबिश दी गई थी। जहां पर ब्रांडेड कम्पनी के इफको कम्पनी की खाद, यूपीएल के नाम से किटनाशक Saaf, Iris, Patela एवं अन्य किटनाशक एवं ब्रांडेड कम्पनी गुलाबी प्राची गोल्ड प्याज बीज का पैकिंग का सामान एवं कृषि उपयोगी खाद बीज किटनाशक बनाने के उपरकरण मिले थे जिसे पुलिस ने जप्त किये गये है । आरोपियो के विरुद्ध थाना भँवरकुआं इन्दौर पर अपराध धारा 7 व 19(ग)(3) उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 धारा 3 व 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 धारा 13(1), 29(1)(ए), 29(1)(बी), 29(1)(सी) कीटनाशी अधिनियम 1968 धारा 420, 467, 468, 120बी भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । इसी क्रम में अग्रिम कार्यवाही करते पुलिस टीम व्दारा प्रकरण में फरार आरोपी ललित उर्फ प्रिंस त्रिवेदी पिता अवधेश त्रिवेदी उम्र 35 साल निवासी सुन्दर नगर एक्सटेंक्शन थाना हीरानगर इंदौर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ पर ग्राम सिमरोड थाना सांवेर जिला इन्दौर पर एक गोडाऊन होना बताया। उक्त आरोपी के बताये गोडाऊन तस्दीक करते उक्त गोडऊन से भारत सरकार व्दारा प्रतिबंधित कीटनाशक कोरेट 10जी सहित अन्य नकली दवाई भी मिली जिन्हे कृषि विभाग से सम्पर्क कर संयुक्त कार्यवाही के दौरान उक्त मश्रूका को भी जप्त किया गया। जप्त मश्रूका जिसका बाजार मूल्य लगभग 40 लाख रुपये का होना प्रतीत हुआ ।उक्त फरार आरोपी फरारी के दौरान भी नकली कीटनाशक दवाईयो, सहित खाद, कृषि बीज, प्रतिबंधित कीटनाशक उत्पादन का निर्माण व व्यापार कर रहा था। प्रकरण में एक और आरोपी अभिषेक दुबे पिता रोहिणी प्रसाद दुबे को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।उक्त गोडाऊन व जप्तशुदा मश्रूका के संबंध में पुलिस टीम व्दारा दोंनो आरोपियो से विस्तृत पूछताछ की जा रही है । प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अनुसंधान के दौरान वर्तमान तक नकली कीटनाशक दवाईयां, नकली खाद, नकली कृषि बीज निर्माण व व्यापार करने वाले तीन दर्जन से भी ज्यादा आरोपीयो को जेल की सलाखों के पीछे पहुचाया गया है । उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना भँवरकुआं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बलात्कार के नाम पर ब्लैकमेल करने वाली दो महिलाएं क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में… इंदौर पुलिस द्वारा महिला की दिनदहाडे की गई हत्या के सनसनीखेज अंधे कत्ल का किया खुलासा।