इंदौर मध्यप्रदेश। सरफराज खान। न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड।महिला एम्पावरमेंट ओर जेंडर इक्विलिटी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर इंदौर के वैष्णव विद्यापीठ संस्थान में नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें देशभर के अलग अलग राज्यों के शिक्षाविदों ओर विषय विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया ओर अपने विचार साझा किए महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित इस नेशनल कांफ्रेंस को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है नेशनल कांफ्रेंस के इस कार्यक्रम में पहुँचे शिक्षाविदों ओर विषय विशेषज्ञों ने कहा कि लैंगिंक समानता लाने के लिए महिला सशक्तिकरण बहुत आवश्यक है ओर इसमें सुधार देखने को भी मिला है उन्होंने कहा कि इसके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बहुत जरूरी है और इसकी वजह से लोगो मे जागरूकता आएगी और महिला सशक्तिकरण के साथ ही जेंडर इक्विलिटी भी देखने को मिलेगी वही कांफ्रेंस में पहुँचे कुछ शिक्षाविदों ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक असमानताओं के कारण महिलाओं की क्षमता का पूरी तरह से एहसास नहीं हुआ है लैंगिक असमानता अभी भी पूरी तरह से खत्म नही हुई है ओर लैंगिक समानता लाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए शिक्षाविदों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण ओर जेंडर इक्विलिटी के लिए लोगो की मानसिकता को बदलना जरूरी है उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे समाज मे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा साथ ही शिक्षाविदों ने उम्मीद जताई कि यहां आयोजित हुई नेशनल कांफ्रेंस अपने उद्देश्य को पूरा करने में कामयाब होगी Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पलासिया पुलिस ने एक मां को उसके बेटे से मिलवाया. शिव महापुराण कथा का आयोजन संपन्न, विधायक संजय शुक्ला द्वारा.