इंदौर। जया शेट्टी। शासकीय अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, लोकमान्य नगर में शासन के निर्देशानुसार छह दिवसीय नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है l इस अवसर पर पहले दिन की शुरुआत व्याख्यानमाला से की गईl पहले दिन सोमवार को शिवम ठक्कर, सब इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच पुलिस हेड क्वार्टर इंदौर एवं डॉक्टर अखलेश भार्गव विभागाध्यक्ष, शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज द्वारा नशा मुक्ति पर लेक्चर दिया गया । शिवम ठक्कर द्वारा बताया गया कि किस प्रकार अनेक रूपों में नशे को लिया जाता है और इन से क्या क्या नुकसान होता हैl उन्होंने यह भी बताया कि अवैध रूप से नशा करने एवं रखने के लिए किस-किस प्रकार से दंड का विधान हैl डॉक्टर अखलेश भार्गव ने बताया कि पहला नशा शौक के रूप में शुरू किया जाता है फिर धीरे-धीरे इसकी आदत लग जाती है, फिर उसको छोड़ना मुश्किल हो जाता है। किंतु आयुर्वेद में दवाइयों के द्वारा इसको दूर किया जा सकता है, इसमें रोगी की काउंसलिंग कराई जाती है और यदि नशा छोड़ने पर कोई तकलीफ होती है तो उसे आयुर्वेद दवाइयों द्वारा सही किया जाता है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सतीश शर्मा ने बताया नशा शरीर के लिए अत्यंत नुकसानदायक है कोशिश की जाए, इसको शुरू नहीं किया जाए l नशा मुक्ति कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ नितिन ने बताया कि नशे को छोड़ने के लिए अस्पताल में मरीज आ रहे हैं और लाभ भी पा रहे हैं । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जया जी उपस्थित रहेl कार्यक्रम में अनेक डॉक्टर, शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहै । छह दिवसीय कार्यक्रम में नशा मुक्ति के लिए नाटक, लेखन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम करवाए जाएंगे और अंत में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन साइबर अपराधों की रोकथाम’हेतु बेहतर कार्यवाही के लिए आयोजित की गई पुलिस की प्रशिक्षण कार्यशाला। शास. प्राथ. शाला – मौहापाली , हाई स्कूल कालाखूंटा , उम्मीद विशेष विद्यालय के बच्चों के साथ बाल दिवस समारोह मनाया ।
You must be logged in to post a comment.