इंदौर। जया शेट्टी।(सरस्वती शिशु मंदिर CBSE विद्यालय माणिकबाग,इंदौर में मातृशक्ति प्रबोधन कार्यक्रम सम्पन्न।इंदौर: शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती ने 1952 से जो अपेक्षाएं की थी, वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति में वे सभी समाहित है। मातृभाषा में शिक्षण के साथ ही संस्कार व संस्कृति युक्त भारतनिष्ठ शिक्षा को आज साकार करने का उत्तम अवसर है, जिसे अभिभावक व विद्यालय दोनों को मिलकर पूर्ण करना है।विद्या भारती ने अपने प्रारम्भिक काल से ही शिशु शिक्षा को सर्वोच्च स्थान पर रखते हुए महत्वपूर्ण संस्कारों को स्थान देते हुए बालक के विकास की प्रावस्थाओं को पूर्ण करने वाली बारह आयाम युक्त शैक्षिक व्यवस्थाओं को केंद्र में रखा है। समर्थ भारत की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए नव दाम्पत्य से शिशु के जन्म तक व जन्म से बाल्यावस्था तक नवदंपत्ति प्रशिक्षण व स्वस्थ्य शिशु-समर्थ शिशु हेतु स्वर्णप्राशन जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को अपनी शैक्षिक व्यवस्था में प्रमुख स्थान दिया है। आज केवल विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों में ही समर्थ शिशु व मातृशक्ति प्रबोधन के कार्य-कार्यक्रम की चिंता व चिंतन होता है। उक्त विचार सरस्वती शिशु मंदिर CBSE विद्यालय खातीवाला टैंक,माणिकबाग मार्ग,इंदौर में मातृशक्ति के प्रबोधन अवसर पर विद्या भारती मालवा के शिशु शिक्षा प्रान्त संयोजक सत्यनारायण शर्मा ने व्यक्त किए। प्रारम्भ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता शर्मा,अध्यक्षता कर रही हीना नीमा (सहसचिव,स.वि.प्र. मालवा), विशेष अतिथि डॉ. पिंकी हार्डिया (सदस्य), समाजसेविका निर्मला राजानी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य राघवेंद्र जी देरा ने अतिथि परिचय व अभिभाविका भावना परमार ,प्रीति कमलापुरिया ने अतिथि स्वागत किया।कार्यक्रम की भूमिका व प्राशन का महत्व बताते हुए विशेष अतिथि डॉ. पिंकी हार्डिया ने ऋतु अनुसार आहारचर्या व शिशुओं को स्वर्णप्राशन का महत्व मातृशक्ति को बताया।इस अवसर पर उपस्थित माताओं की प्रतिभा व कौशल प्रकटीकरण हेतु विविध स्पर्धाओं का आयोजन कर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।साथ ही विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया/बहिनों की मातृशक्ति को विद्यालय परिवार का सहयोग करने के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किये गए।विद्यालय से सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुई आचार्या मती मंजू शर्मा को भी इस अवसर पर सम्मानित कर शिशु शिक्षा समिति परिवार द्वारा 11,000₹ की राशि का चेक उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ प्रदान किया गया।विद्यालय द्वारा सम्पन्न पूरे 09 प्राशन अपने पाल्य को पूर्ण कराने वाली माता प्रीति पंवार के अनुभव कथन के साथ ही उन्हें सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में हीना नीमा ने उपस्थित मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए उनकी स्पर्धा में सहभागिता व सक्रियता की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को इसी प्रकार सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन अभिभाविका मोनिका जुम्बे व आभार के साथ शांति मंत्र शिशु वाटिका प्रमुख रजनी सक्सेना ने करवाया। उक्त जानकारी प्राथमिक विभाग प्रमुख सोनाली पंवार ने दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नए इंदौर कलेक्टर ड़ॉ इलिया राजा , क्या खास बात है..? इनलैन स्केटिंग, क्वाडस स्केटिंग, इन्दौर OGR. गलोबल फाउंडेशन चाइल्ड डेवेलपमेंट के तत्वधान ।
You must be logged in to post a comment.