कंचनबाग में महिला की सोने की चेन छीनकर भागने वाले दो नाबालिक बदमाशों को, पुलिस थाना तुकोगंज ने किया गिरफ्तारआरोपियों से लूटी गई सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी की बरामद। थाना तुकोगंज के अलावा आसपास के कई थाना क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज से भी की गई आरोपियों की तलाश।इंदौर – पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा महिला से सोने की चेन छीनकर भागने वाले दो नाबालिग बदमाशों को पकड़ा गया है।पुलिस थाना तुकोगंज पर दिनांक 02.11.2022 को फरियादिया तृप्ती महाजन ने रिपोर्ट किया कि थाना क्षेत्र स्थित मोरनी साड़ी शोरुम के सामने कंचनबाग मेन रोड इन्दौर पर रात्री 08.00 बजे के आसपास अज्ञात मोटर सायकल पर सबार दो बदमाश उसके गले में पहिनी सोने की चेन छीनकर भाग गये है । फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना तुकोगंज मे अपराध धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । मामले की गंभीरता में लेते हुए थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक कमलेश शर्मा द्वारा अपराधियों की पतारसी हेतु कार्ययोजना तैयार की जाकर टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु घटना स्थल के आसपास, रीगल चौराहा, थाना तुकोगंज क्षेत्र, थाना सराफा, थाना एमआईजी, क्षेत्रो के करीवन 75-80 सीसीटीवी कैमरे की विडियो फुटेज देखी गयी। इसी दौरान दिनांक 04.11.22 मुखबीर की सूचना पर से त्वरित कार्यवाही की जाकर दो संदिग्ध बालकों को पकडा गया। उनसे प्रारंभिक पूछताछ में दोनों बालअपचारियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से लूटी गयी सोने की चेन तथा लूट मे प्रयुक्त मोटर सायकल MP09-XL-4780 को जप्त किया गया हैं ।प्रकरण में पूछताछ एवं विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इस सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी तुकोगंज कमलेश शर्मा व उनकी टीम के उनि आर एल मिश्रा, कावा प्रआर 1500 लोकेश, कावा प्रआर 1221 किशोर, आर 1611 राहुल जाट, आर 986 राहुल हुण्डेत, आर 3635 अरुण शर्मा तथा थाना एम जी रोड के का.वा. प्रआर 1480 मुकेश लोभान,का.वा. प्रआर 2454 सुरेश कुशवाह,आरक्षक राजेन्द्र दामलिया,आरक्षक कमलेश नरवरिया की अहम भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 03 मोबाइल चोर क्राईम ब्रांच इंदौर एवं थाना सदरबाजार की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार । पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ, 30 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार.