#Telangana माता-पिता ने अपने इकलौते बेटे की दी आठ लाख में सुपारी दी, हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान.
तेलंगाना में मारपीट से तंग आ कर अपने माता-पिता ने ही दे दी बेटे की सुपारी ।

तेलंगाना में बेटे के अत्याचारों से तंग होकर एक माता-पिता ने ऐसा कदम उठाया, जिसे सुनकर हर कोई चौंक जाएगा.
माता पिता ने अपने बेटे के अत्याचारों से परेशान होकर उसकी हत्या कराने का फैसला किया. जिसके लिए माता पिता ने 8 लाख रुपए में 5 लोगों को हत्या की सुपारी देदी.
यह ही नहीं हत्या के बाद माता पिता पुलिस को गुमराह भी करते रहे.
माता पिता की एक गलती के चलते पुलिस उन तक पहुंचने में कामयाब हो गई. यह हैरान करने वाला मामला तेलंगाना के सूर्यापेट के तिरुमलगिरी का है. पुलिस के मुताबिक, तेलंगाना के खम्मम के सत्तुपल्ली का रहने वाले क्षत्रिय साईनाथ (26) की हत्या के मामले में उसके माता, पिता और चाचा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
माता-पिता ने अपने इकलौते बेटे की दी आठ लाख में सुपारी दी, हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान.
राम सिंह एक सरकारी गुरुकुल के प्राचार्य हैं और दंपति की बेटी अमेरिका में रहती है. पुलिस ने कहा कि पूछताछ में दंपति ने बताया कि उनका बेटा शराब के पैसे न देने पर उनके साथ मारपीट और गाली गलौच करता था.

बेटा बेरोजगार और शराब का आदि था
. अपने शराबी बेरोजगार बेटे के उत्पीड़न से तंग आ चुके एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर अपने बेटे की सुपारी देकर उसे मौत के घाट उतरवा दिया. घटना शहर के खम्मम क्षेत्र की है जहां माता-पिता ने ही अपने इकलौते बेटे की आठ लाख में सुपारी दी. पुलिस ने 26 वर्षीय साई राम की हत्या के आरोप में चार हमलावर सहित क्षत्रिय राम सिंह और रानी बाई को गिरफ्तार किया है. हमलावरों पर साई राम की गला घोटकर हत्या और क्षत्रिय राम सिंह व रानी बाई पर सुपारी देने का आरोप लगा है..

गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई तो हुआ सक.
18 अक्टूबर को सूर्यापेट के मुसी में पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला था जिसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को अपराध में प्रयुक्त परिवार की कार दिखाई दी थी. वहीं जब दंपति शव की पहचान करने मुर्दाघर गए थे तब उन्होंने उसी वाहन का प्रयोग किया जिससे वह पकड़े गए. पुलिस के मुताबिक दंपति ने कभी भी अपने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी.


पिता गुरुकुल के प्राचार्य हैं।
राम सिंह एक सरकारी गुरुकुल के प्राचार्य हैं और दंपति की बेटी अमेरिका में रहती है. पुलिस ने कहा कि पूछताछ में दंपति ने बताया कि उनका बेटा शराब के पैसे न देने पर उनके साथ मारपीट और गाली गलौच करता था. हुजूराबाद सर्कल इंस्पेक्टर राम लिंग रेड्डी के अनुसार, दंपति ने अपने बेटे को मारने के लिए रानी बाई के भाई सत्यनारायण से मदद मांगी थी. 18 अक्टूबर को सत्यनारायण और एक हत्यारा साई राम को गाड़ी से एक मंदिर के पास ले गए थे जहां उन्होंने साई राम को जमकर शराब पिलाई और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी.

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading