लंबे समय से फरार ₹2000 का इनामी बदमाश, अवैध शराब के साथ पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त में।शातिर बदमाश थाना द्वारकापुरी के 03 अपराधो मे चल रहा था फरार ।इंदौर – शहर में अपराध एवं अपराधियों पर अकुंश लगाने के लिए। हेतुरी थाना द्वारकापुरी अलका मेनिया उपाध्ये को पुराने अपराधो मे फरार आरोपियो को पकडने आदेश दिए गए।जिसके बाद पुलिस थाना द्वारकापुरी की टीम मुखबिर सूचना पर थाना द्वारकापुरी के अपराध क्र. 280/2022 , 458/2022, 631/2022 मे फरार बदमाश कार्तिक जाधव पिता सुपडा जाधव उम्र 28 साल नि. दिग्विजय मल्टी अहिरखेडी इन्दौर को हाथ भट्टी से बनी महुए की कच्ची जहरीली शराब विक्रय करते हुए पकडा गया । आरोपी के विरूध थाना द्वारकापुरी पर धारा 34,49 ए आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है, के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी उपरोक्त पूर्व के प्रकरणों में फरार चल रहा था एवं पुलिस के भरसक प्रयास के बाद भी गिरफ्त में नहीं आ रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त इंदौर जोन -4 के व्दारा गिरफ्तारी हेतु 2,000 /- रूपये के ईनाम की उदघोषणा की गई थी । पुलिस टीम द्वारा आज आरोपी को गिरफ्त में लिया गया।बदमाश आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरुद्ध पूर्व के कुल 08 प्रकरण पंजीबद्ध होने से गुण्डा सूची मे लाया जा रहा है । उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अशरफ अली अंसारी, प्रधान आर 3346 शशांक, आरक्षक 3234 स्वदीप, आर. 162 राकेश विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस थाना जुनी इंदौर द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब वाहन और दो आरोपियों को पकड़ा। ट्रस्ट” के मध्यम से लोगों के साथ ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार.