इंदौर मध्य प्रदेश महिला के पर्स की लूट की घटना को अंजाम देने वाले दोनो आरोपी पुलिस थाना जूनी इन्दौर की गिरफ्त में । करीब 20 स्थानों पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर 20 घंटे के भीतर आरोपियो को किया गिरफ्तार । आरोपी पिता पुत्र ने मिल कर दिया था, लूट की वारदात को अंजाम । आरोपियों से लूट के दोनों मोबाईल फोन व पर्स आदि बरामद । आरोपियो से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी जप्त । इंदौर – दिनांक 20 अक्टूबर 2022- शहर में चोरी/नकबजनी लूट, मोबाइल व पर्स आदि छीनने की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जिस पर दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना जुनी इंदौर द्वारा महिला आदि के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को 20 घंटे के अंदर गिरफ्त में लेकर माल बरामद करने में सफलता मिली है। दिपावली की अवसर पर आम जनता के द्वारा बाजारो में उत्सकता पूर्वक खरीदी की जा रही है इसी बीच कल दिनांक 19.10.2022 को सिंधी कालोनी आम रोड पर दो अज्ञात मोटर सायकल सवार बदमाशो द्वारा चलती गाड़ी से पीछा कर फरियादी मनीषा परदेशी इन्दौर के एक्टिवा गाड़ी से एक पर्स लूट कर ले भागे जिसमें फरियादिया के दो मोबाईल फोन ,दो सोने की अगुठी ,नगदी आधार कार्ड ,पेन कार्ड ,ड्रायविंग लायसेंस व अन्य दस्तवेज रखे थे । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जूनी इन्दौर पर लूट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जुनी इंदौर श्री योगेश सिंह तोमर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर दिशा निर्देश देकर कार्रवाई हेतु लगाया गया ।टीम ने आसपास के करीब 20 स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये जिसमें 1 मोटर सायकल पर सवार दो संदिग्ध आरोपीयों की अच्छी क्वालिटी के फुटेज प्राप्त किये गये जिन्हे थाने के आरक्षक विनित द्वारा देख कर पहचान लिया गया । मोटर सायकल के नंबर के आधार पर आरोपी 1. आदिल शेख उम्र 26 साल एवं 2- मो. जाकिर उर्फ गुड्डु उम्र 46 साल निवासी को घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया । आऱोपी आपस में सौतेले पिता पुत्र है । आरोपी जाकिर ने आदिल की मां से दूसरा विवाह कर अपने पास रख लिया था आदिल वर्तमान में अपनी मां के साथ आजाद नगर में किराये के मकान पर निवास करता है ।आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई तो उन्होने साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया।आरोपियों के कब्जे से फरियादी के लूटे गये पर्स व मोबाईल फोन आदि कीमती करीब 100000/-रुपये का सामान जप्त कर लिया गया हैं साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल,LML फ्रिडम नम्बर MP0JY7748 भी जप्त की गई हैं । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर निरीक्षक योगेश सिंह तोमर, उनि सौरभ कुशवाह, सउनि एमरकस टोप्पो , प्रआर. 138 सतीष गौड़, आर. 2429 विनीत सिंह, आर. 1105 शैलेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 22 हिंसा पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनया, महिला बाल विकास विभाग इंदौर #यशवंत_रोड #व्यापारी #सड़कों पर बैठे, मार्ग बंद को लेकर किया #प्रदर्शन.
You must be logged in to post a comment.