डाक्टर सुन्दर एड़वोकेट व सुधीर धामा ने भगवान श्रीराम जी की आरती से किया श्री धार्मिक रामलीला खेकड़ा के मंचन का शुभारम्भ

रावण के दरबार में अंगद को बेहिचक समस्त राक्षस राजाओं को शक्ति परीक्षण के लिए ललकारना बना मुख्य आकर्षण का केंद्र

बागपत , उत्तर प्रदेश। विवेक जैन

बागपत के खेकड़ा की गांधी प्याऊ पर चल रही श्री धार्मिक रामलीला के मंचन का शुभारम्भ डाक्टर सुन्दर एड़वोकेट व सुधीर धामा ने भगवान श्रीराम जी की आरती से किया। रामलीला मंचन में रावण के दरबार में अंगद के जाने, अंगद द्वारा रावण दरबार के समस्त राजाओं और राजकुमारों को शक्ति परीक्षण के लिए ललकारने, समस्त राजाओं के द्वारा अंगद का पैर हिला तक ना पाने का भव्य मंचन हुआ। इसके बाद लक्ष्मण की मूर्छा, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण को जीवन प्रदान करने और रावण के भाई कुम्भकर्ण का वध करने की लीला ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला मंचन के अवसर पर प्रधान दीपक शर्मा, रामलीला के डायरेक्टर तरुण गुप्ता, नेतराम व नरेश शर्मा, महामंत्री पुष्पेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रविकांत , जतिन, अनुराग, जयंत, हेमंत धीरज , गौरव, सुनील अग्रवाल , नवाब सिंह, अरुण धामा सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे।


श्री बालाजी रामलीला में कुम्भकरण और मेघनाथ का हुआ वध

समाजसेवी मनोज कुमार गुप्ता और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं द्वारा श्री रामजी की आरती से हुआ रामलीला मंचन का शुभारम्भ

कुम्भकरण को जगाने, राम-कुम्भकरण का युद्ध, लक्ष्मण-मेघनाथ का युद्ध, रावण के दरबार में उथल-पुथल का मंचन रहा रामलीला में मुख्य आकर्षण का केन्द्र


श्री बालाजी रामलीला खेकड़ा में कुम्भकरण और मेघनाथ के वध को देखने हजारों की संख्या में दर्शकगण पहुॅंचे। समाजसेवी मनोज कुमार गुप्ता और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं द्वारा श्री रामजी की आरती से रामलीला मंचन का शुभारम्भ हुआ। रामलीला में रावण द्वारा अपने मंत्रियों को कुंभकरण को जगाने का आदेश देना, कुम्भकरण को जगाने में सिपाहियों के पसीने छूटना, कुम्भकरण द्वारा रावण को समझाना, कुम्भकरण द्वारा राम की सेना में खलबली मचाना, राम द्वारा कुंभकरण का वध, रावण दरबार में कुंभकरण के वध से मची उथल-पुथल, मेघनाथ का युद्ध भूमि में आना, लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ का वध किया जाना और राम द्वारा मेघनाथ के मृत शरीर को मेघनाथ के परिजनों को सौंपने तक का मंचन किया गया। रामलीला मंचन करने वाले कलाकार किरदारों में घुस-घुसकर अभिनय कर रहे थे और दर्शकगणों से खूब बाहवाही बटौर रहे थे। कुम्भकरण की भूमिका में अजय शर्मा, लक्ष्मण की भूमिका में गोविंद माहेश्वरी और सुलोचना की भूमिका में अनुज कश्यप के अभिनय को खूब सराहा गया।
इस अवसर पर श्री बालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान नितिन जैन, डायरेक्टर राजेश शर्मा, उप प्रधान नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, अंकित जैन, सचिव प्रवीण यादव, विनोद शर्मा संस्थापक राजेन्द्र यादव, संरक्षक आनंद यादव, धर्मवीर यादव, अजय शर्मा, दीपक कुमार, गौरव वर्मा, गोविंद महेश्वरी, मनोज धामा चार्ली, मोहित जैन, मोहन बेदी, अंकुश जैन, अरुण कुमार यादव, नरेश यादव ललित तंवर, अमित कुमार, मनोज मोगा, प्रशांत, संजय वर्मा, हिमांशु वर्मा, गौरव वर्मा, अनिल शर्मा, सूरज डांसर, अनुज कश्यप अंकित रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading