बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।श्री बालाजी रामलीला कमेटी खेकड़ा के तत्वाधान में पांडव पुलिया पर चल रही रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ समाजसेवी शशिभूषण जैन, संजय धामा ने भगवान श्री राम जी की आरती से किया। रामलीला में श्रीराम-लक्ष्मण-सीता के वनवास के दौरान भरत का वन में जाकर राम से मिलना और उनको वापस आने के लिये मनाना, शूर्पणखा का श्री राम और लक्ष्मण पर मोहित होना, लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटना, खर व दूषण वध का मंचन किया गया। सभी कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला को प्रदर्शित कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया l इस अवसर पर अतिथियों को राम दरबार का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर श्री बालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान नितिन जैन, डायरेक्टर राजेश शर्मा, उप प्रधान नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, अंकित जैन, सचिव प्रवीण यादव, विनोद शर्मा संस्थापक राजेन्द्र यादव, संरक्षक आनंद यादव, धर्मवीर यादव, अजय शर्मा, दीपक कुमार, गौरव वर्मा, गोविंद महेश्वरी, मनोज धामा चार्ली, मोहित जैन, मोहन बेदी, अंकुश जैन, अरुण कुमार यादव, नरेश यादव, अमित कुमार, मनोज मोगा, प्रशांत, संजय वर्मा, हिमांशु वर्मा, गौरव वर्मा, अनिल शर्मा, सूरज डांसर,अनुज कश्यप, अंकित रोहिल्ला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लखनऊ से आयी निरीक्षण टीम ने की डॉ विभाष राजपूत के प्रबन्धन की सराहना शकुन यादव की जयंती पर हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजली
You must be logged in to post a comment.