BSF फोर्स के जम्मू कश्मीर में पदस्थ सिपाही आवेदक की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर, क्राइम ब्रांच इंदौर ने कराए 3,87,000/- रूपये वापस।अनावेदक ने अपनी “Your Money Maker’s” कंपनी के नाम से शेयर व्यापार मे पैसे डबल करने के नाम पर लिए थे आवेदक से रूपये।अनावेदक अपनी मंगेतर के साथ मिलकर भोपाल में रहते हुए आवेदक का डीमेट अकाउंट ऑपरेट करते हुए, झूठ बोलकर देते थे शेयर एडवाइजरी । इंदौर – दिनांक 29 सितंबर 2022- आवेदक गुलाब निवासी–जिला जलाना महाराष्ट्र जो कि अभी बीएसएफ फोर्स जम्मू कश्मीर में पदस्थ है, ने उपायुक्त कार्यालय अपराध शाखा में शिकायत की थी की उन्हें “Your Money Maker’s” शेयर एडवाइजरी कंपनी इंदौर के नाम से कॉल झूठ बोलते हुए अधिक मुनाफा देने के नाम पर 3,87,000/– लिए और संपर्क तोड़ते हुए पैसे वापस नही कर रहे ।जिस पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा आवेदक गुलाब से शिकायत की संपूर्ण जानकारी लेकर जांच की गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि “Your Money Maker’s” विजय नगर इंदौर कंपनी के नाम से झूठ बोलकर, अनावेदक (1). विकाश कुमार रजक , भोपाल (2). कविता मालवीय ,भोपाल द्वारा शेयर बाजार मे पैसे निवेश व पैसे डबल कराने का झूठ बोलते हुए आवेदक का डीमेट अकाउंट ऑपरेट कर 3,87,000/- रूपये प्राप्त करके, पैसे नही लौटते हुए, आवेदक से संपर्क तोड़कर परेशान करने पर आवेदक के द्वारा क्राइम ब्रांच इंदौर में शिकायत की गई । जिस पर क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इंन्वेस्टीगेशन सेल द्वारा शिकायत के आधार पर अनावेदक से संपर्क कर 3,87,000/– रुपए आवेदक को सकुशल वापस कराए गये। आमजन को सूचित किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति के द्वारा शेयर बाजार के इक्विटी/कमोडिटी मार्केट या क्रिप्टो करेन्सी मे पैसे इन्वेस्ट कर ज्यादा मुनाफे के लालच में आकर पैसे नही देवे अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते है। इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने पर दे या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन 704912-4445 पर सूचित करे । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जागरूकता अभियान “चेतना” के तहत बसों में भी चलाई , लखनऊ से आयी निरीक्षण टीम ने की डॉ विभाष राजपूत के प्रबन्धन की सराहना