आरोपियों ने उज्जैन के घटिया थाना क्षेत्र के दुर्देश्वर स्थित फरियादी के वेयर हाउस से 12 टन गेहूं चोरी की घटना को दिया था अंजाम ।आरोपियों के द्वारा चुराए हुए लगभग 12 टन गेहूं(कीमत करीब 3 लाख रू) सहित घटना को अंजाम देने के लिए उपयोग किया Eicher ट्रक भी किया बरामद।आरोपियों द्वारा की गई उक्त घटना का संबंधित थाने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पहले से पंजीबद्ध है अपराध।आरोपियों के विरुद्ध मक्सी, देवास, इंदौर, उज्जैन आदि जिलों में पहले से पंजीबद्ध है कई अपराध। इंदौर – दिनांक 17 सितंबर 2022- क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की 07 व्यक्ति चोरी किया हुआ गेंहू की बोरी सस्ते दामों में बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान से क्राईम ब्रांच इंदौर टीम एवं थाना घटिया के द्वारा संयुक्त कार्यवाही में आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा गया, जिनसे नाम पता पूछने पर नाम (1). जितेंद्र पिता तेज सिंह देवड़ा निवासी राजीव नगर बिजाना बावडिया जिला देवास (2). दीपक पिता भंवरलाल परमार निवासी अमोना बावरिया जिला देवास (3). रोहित पिता तेजू लाल निवासी मक्सी (4). शब्बीर पिता रज्जाक शाह निवासी 295 जिला कॉलोनी खजराना जिला इंदौर (5). मुकेश पिता गोपीलाल परमार निवासी सिंचाई कॉलोनी मक्सी (6). धर्मेंद्र सिंह पिता दिलीप सिंह निवासी राजीव नगर बजाना बावडिया जिला देवास (7). अरुण पिता भगवान सिंह डाबी निवासी मनासिमा का होना बताया। आरोपियों के पास लगभग 12 टन गेहूं मिला, जिसके संबंध मे बिल पूछते नही होना बताया।आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 15/09/2022 को जिला उज्जैन के घटिया थाना क्षेत्र के दुदेश्वर स्थित फरियादी के वेयर हाउस में बोरियो में रखे 12 टन गेहूं को रात्रि में चार पहिया Eicher वाहन में भरकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया एवं अपने इंदौर के साथी आरोपी शब्बीर के माध्यम से उक्त चुराए हुए माल को सस्ते में बेचने की फिराक में थे। उक्त चोरी की घटना पर फरियादी के द्वारा संबंधित थाना घटिया जिला उज्जैन में अपराध धारा 457,380 भादवि का अपराध अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कराया गया था । सातों आरोपियों को पकड़कर, उनसे चोरी के लगभग 12 टन गेहूं ( कीमत करीब 3 लाख रुपए) एवं Eicher ट्रक बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना घटिया जिला उज्जैन में की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर बढ़ाया भारत का मान : अजीत सिंह पुलिस अधिकारियों के लिए किया गया, दक्षता उन्नयन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।
You must be logged in to post a comment.