बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

प्रमुख समाज सेवी सौरभ गुप्ता को कोरोना काल में किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कोरोना वारियर्स अवार्ड से सम्मानित किया है। इसको लेकर बागपत के लोगों में खुशी की लहर है और उन्होंने इस उपलब्धि के लिये उन्हें बधाई दी है। सौरभ गुप्ता ने कोरोना काल में समाज के गरीब, निर्धन, असहाय लोगों की पूरी दिलो जान से सेवा की। उन्होंने गरीब लोगों तक राशन पहुंचाने का काम किया और जरूरतमंद लोगों को मेडिकल उपकरण, दवाईयां व अन्य सामान उपलब्ध कराया। केवल इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाने के लिए मास्क व सेनेटाइजर आदि का वितरण भी किया। उनके कार्यों को देखते हुए कई एनजीओ ने अवार्ड के लिए उनके नाम की संस्तुति की। उसके बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सौरभ गुप्ता को डॉक्टर्स, पुलिस ऑफिसर्स व कुछ एनजीओ के साथ कोरोना वारियर्स के अवार्ड से सम्मानित किया और उनके कार्यों की प्रशंसा की। सौरभ गुप्ता लायंस क्लब ऑफ सायन के डायरेक्टर होने के साथ-साथ वर्तमान में माझ गांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड मुम्बई के महाप्रबंधक है। उनकी काफी शिक्षा बागपत में रहकर पूरी हुई है, इसको लेकर बागपत के लोगों में खुशी की लहर है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading