इंदौर में शुक्रवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. विजय नगर थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिल वाली बिल्डिंग में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. सभी घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.मामला विजय नगर के स्वर्णबाग मोहल्ला का है. बताया जा रहा है कि देर रात अचानक बिल्डिंग से धुआं निकलने लगा, जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने भीषण रूप ले लिया. आग की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. बिल्डिंग के अंदर मौजूद 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी.जिला कलेक्टर ने बताया कि घायलों का उपचार राज्य सरकार द्वारा कराया जाएगा। घायलों को सहायता राशि दी जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर के वर्दी वाले सर का कमाल,बच्चों को फ्री में पढ़ाया बच्चों ने आज A ग्रेड से पास मानव अधिकार आयोग के मिलते-जुलते नामों से चल रहा गोरख धंधा
You must be logged in to post a comment.