25 वर्षीय युवक की जटिल सर्जरी सफल, डेढ़ साल बाद फिर मुंह से खाना-पानी शुरू किया; आयुष्मान योजना के तहत हुआ निःशुल्क उपचारभोपाल। प्रदीप चौधरी। भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (BMHRC) के चिकित्सकों ने एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 25 वर्षीय युवक को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। एसिड पीने के कारण युवक की आहार नली पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बंद हो गई थी। इसके चलते वह पिछले डेढ़ साल से मुंह के रास्ते भोजन और पानी नहीं ले पा रहा था।मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएमएचआरसी के उदर रोग शल्यक्रिया और सीटीवीएस (कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी) विभाग की संयुक्त टीम ने जटिल ऑपरेशन किया। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीज की बड़ी आंत के लगभग 20 सेंटीमीटर हिस्से का उपयोग कर नई आहार नली तैयार की, जिससे भोजन मुंह से पेट तक पहुंचने का रास्ता बनाया जा सके।सर्जरी सफल होने के बाद मरीज ने दोबारा मुंह से खाना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। अब वह धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट रहा है।खास बात यह है कि मरीज का पूरा उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क किया गया। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने इस जटिल सर्जरी को सफल बनाने वाली चिकित्सकों की संयुक्त टीम की सराहना की।इस सफलता को बीएमएचआरसी के चिकित्सकों की विशेषज्ञता और टीमवर्क का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महापौर पुष्यमित्र भार्गव के घर के बाहर लोगों का धरना, घेराव की सूचना पर पहुंची पुलिस