दीवार में सेंध लगाकर शोरूम में घुसे बदमाश, सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारियों को चला वारदात का पता; पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए किसना ज्वेलर्स के शोरूम को निशाना बनाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर करीब 12 करोड़ रुपये कीमत के सोने और हीरे के आभूषण चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने शोरूम की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। बुधवार सुबह जब कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा हुआ मिला और कीमती आभूषण गायब थे। चोरी का पता चलते ही शोरूम संचालक और माधवनगर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही चोरों के आने-जाने के रास्तों और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र में हुई इस बड़ी चोरी से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। फिलहाल चोरी गए आभूषणों की वास्तविक कीमत स्टॉक मिलान के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और घटना की जांच शुरू कर दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुंबई में कई प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट इंदौर महापौर कार्यालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट