महिला की शिकायत पर 23 जून को दर्ज हुआ था मामला, गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था आरोपी धारा सिंह इंदौर। प्रदीप चौधरी। महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भंवरकुआं थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी धारा सिंह को राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानी मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 23 जून को एक महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान धारा सिंह, पिता राम सिंह सोंधिया, निवासी गरोठ थाना क्षेत्र, जिला मंदसौर के रूप में हुई है। महिला की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। राजस्थान में छिपे आरोपी तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी के राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानी मंडी क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसके बाद भंवरकुआं थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी एसीपी विजय चौधरी के अनुसार, महिला की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम के प्रयासों से उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।: #IndoreNews #BhanwarkuanPolice #IndoreCrimeNews #MPPolice #RajasthanPolice Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिग्विजय सिंह पर रामेश्वर शर्मा का तीखा तंज, भाजपा के खिलाफ भोपाल पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन महिला मित्र के फ्लैट में मिला बिजली कंपनी के लाइनमैन का शव, हाथों पर चोट के निशान मिलने से उठे सवाल