खड़गे के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, राहुल गांधी पर भी किया पलटवार; दिल्ली में कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर कहा—अराजकता फैलाने की कोशिशों को देश और समाज नकारेगा इंदौर। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। शिक्षा मंत्री ने खड़गे के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इसके बावजूद उनकी इस तरह की बयानबाजी कहीं न कहीं कांग्रेस के भीतर की कुंठा को उजागर करती है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति कर रहा है और दुनिया में अपने नए मापदंड स्थापित कर रहा है। देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस नेताओं को यह उपलब्धियां बर्दाश्त नहीं हो रही हैं। प्रधानमंत्री सूरज की तरह चमकते हैं, ऐसी भाषा से उनका विश्वास नहीं डिगेगा शिक्षा मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को जनता के बीच जाकर अपनी बात रखनी चाहिए। मतदान लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और सभी राजनीतिक दलों को इसमें सक्रिय सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरज की तरह चमकते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ नेताओं की इस प्रकार की भाषा न तो प्रधानमंत्री के आत्मविश्वास को डिगा सकती है और न ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के उनके संकल्प को कमजोर कर सकती है। राहुल गांधी के कार्यक्रम में मां को लेकर की गई टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया राहुल गांधी के कार्यक्रम में मां को लेकर कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सभी एक ही पाठशाला के विद्यार्थी हैं। इन्हें जो पढ़ाया जा रहा है, वही इनकी भाषा और बयानों के माध्यम से सामने आ रहा है। कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप दिल्ली में कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन और व्यापारियों द्वारा जताए जा रहे विरोध को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी अलग तरीके से आतंक और भय का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है, जिससे व्यापारी, विद्यार्थी और समाज के विभिन्न वर्ग प्रभावित हो सकते हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की इन कोशिशों को देश और समाज स्वीकार नहीं करेगा। जब जनता ऐसी गतिविधियों को नकारेगी और समाज विरोध में खड़ा होगा, तब कांग्रेस नेताओं के लिए जनता का सामना करना मुश्किल हो जाएगा। शिक्षा मंत्री के इन बयानों के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है। हालांकि, इन आरोपों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। NEWS NATIONAL WORLD | इंदौर Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पार्षद कुणाल सोलंकी पर FIR के विरोध में कांग्रेस ने DCP को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग ‘प्रेस’ लिखी कार से शराब तस्करी का खुलासा, 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त, तीन गिरफ्तार