कुल ₹20 हजार मांगने का आरोप, पहले ₹10 हजार नकद और ₹5 हजार ऑनलाइन लेने की शिकायत; बदनावर में लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाईधार/इंदौर। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने धार जिले के बदनावर में बिजली कंपनी के एक लाइन परिचालक को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी की पहचान सौरभ कुमार जैन के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के बदनावर (ग्रामीण) क्षेत्र में पदस्थ है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ स्थाई विद्युत कनेक्शन कराने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। स्थाई कनेक्शन के लिए मांगी थी रिश्वतलोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता राजेश दास, निवासी ग्राम बालोदा माझी, तहसील बदनावर, जिला धार ने 22 अक्टूबर 2026 को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पिता के नाम पर अस्थाई विद्युत कनेक्शन था, जिसे स्थाई कराने के लिए उन्होंने संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन दिया था।आरोप है कि इस काम को करने के बदले लाइन परिचालक सौरभ कुमार जैन ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह पहले ही 10 हजार रुपये नकद और 5 हजार रुपये ऑनलाइन दे चुके थे। शेष राशि में से 4 हजार रुपये की मांग किए जाने पर उन्होंने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की।सत्यापन के बाद बिछाया जाललोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन कराया गया। लोकायुक्त के अनुसार, सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने संबंधी शिकायत की पुष्टि होने पर 23 अक्टूबर 2026 को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने बदनावर ग्रामीण क्षेत्र स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायतकर्ता से 4 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्जलोकायुक्त पुलिस ने आरोपी सौरभ कुमार जैन के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में निरीक्षक सचिन पटेरिया के साथ प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा तथा आरक्षक आदित्य सिंह भदौरिया, पवन पटोरिया, सतीश यादव और कृष्ण अहिरवार शामिल रहे। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।लोकायुक्त पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की जा सकती है।लोकायुक्त कार्यालय इंदौर के संपर्क नंबर: 0731-2533160, 0731-2430100। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: रेड लाइट जंप करने पर रोका, छड़ी के अंदर मिली धारदार गुप्ती 70 हजार की ब्राउन शुगर के साथ सुजल उर्फ लड्डू गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच के दो मामलों में था फरार