12 ग्राम ब्राउन शुगर मामले में सह-आरोपी शनिद शेख गिरफ्तार, वहीं ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े अभिषेक अग्रवाल के पास से लैपटॉप और 3 मोबाइल जब्तइंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। एक मामले में 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर झाबुआ निवासी सह-आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे मामले में ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी प्रकरण में फरार चल रहे ग्वालियर निवासी आरोपी अभिषेक अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। ब्राउन शुगर तस्करी में झाबुआ तक पहुंचे तार, सह-आरोपी गिरफ्तारक्राइम ब्रांच के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को टीसीएस के पीछे वाली रोड, तीन नंबर गेट के पास चेकिंग के दौरान अजय सूर्यवंशी निवासी राजेंद्र नगर, इंदौर को 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया था। आरोपी के कब्जे से काले रंग की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई थी। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत 50 हजार रुपये बताई गई थी। कुल जब्ती करीब 1.70 लाख रुपये की थी।मामले की विवेचना और रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में झाबुआ निवासी शनिद शेख का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक, अजय सूर्यवंशी ने पूछताछ में ब्राउन शुगर शनिद शेख से प्राप्त करना स्वीकार किया था।इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने झाबुआ के मारुति नगर उड़ा में दबिश देकर शनिद शेख को गिरफ्तार किया। पुलिस ने प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 का इजाफा किया है। गिरफ्तार आरोपी नौवीं तक शिक्षित है और इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। पुलिस अब तस्करी के मुख्य स्रोत, सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।एनडीपीएस मामलों में 3.93 करोड़ से अधिक की जब्तीक्राइम ब्रांच द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 73 प्रकरण दर्ज कर 161 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाइयों में 3.06537 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 372.22 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों और वाहनों सहित जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य करीब 3 करोड़ 93 लाख 6 हजार रुपये है। ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी का फरार आरोपी गिरफ्तारदूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी से जुड़े प्रकरण में फरार आरोपी अभिषेक अग्रवाल (44), निवासी ग्वालियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पिता का नाम स्वर्गीय रामकिशोर अग्रवाल बताया गया है। उसके कब्जे से एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में ऑनलाइन सट्टे की आईडी और लेन-देन का हिसाब मिला है।पुलिस के अनुसार, इस मामले में 6 मई 2026 की रात करीब 12:40 बजे क्राइम ब्रांच की टीम ने ऊषा नगर मेन स्थित साईं नयन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 पर दबिश दी थी। यहां ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी संचालित करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।जांच में सामने आया था कि आरोपी विभिन्न वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों से रकम लेकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। इसके लिए ग्राहकों को ऑनलाइन आईडी उपलब्ध कराई जाती थी और अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाकर डिजिटल पॉइंट्स के जरिए सट्टा खिलाया जाता था। पहले भी 7 आरोपी गिरफ्तार, 7.70 लाख का सामान जब्तइस प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार सात आरोपियों के कब्जे से करीब 7.70 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई थी। इसमें 39 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, तीन एचपी लैपटॉप मय चार्जर, 1.40 लाख रुपये नकद, विभिन्न बैंकों की चेकबुक, पासबुक, डेबिट कार्ड और सट्टे के हिसाब-किताब से संबंधित रजिस्टर एवं दस्तावेज शामिल थे।अब गिरफ्तार अभिषेक अग्रवाल से पूछताछ और जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के आधार पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क, आईडी और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।दोनों मामलों में क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आगे की विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नगर परिषद रामपुर बघेलान में जेसीबी के नाम पर 95.34 लाख के भुगतान पर सवाल, 23.99 लाख की वसूली की मांग इंदौर में पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार