पनवार, जवा। रीवा जिला अंतर्गत पनवार थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में पनवार थाना पुलिस द्वारा गुण्डागर्दी कर पैसे मांगने व मारपीट करने वाले आरोपी आरोपी बिष्णु सिंह पिता शिवसेवक सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कोलहा थाना अतरैला जिला रीवा (म.प्र.) को गिरफ्तार कर त्योंथर न्यायालय में पेश किया गया। जहा से आरोपी को जेल भेज दिया गया। दिनांक 09.03.2026 को फरियादी अभिषेक द्विवेदी पिता शिवकुश प्रसाद द्विवेदी निवासी गाढ़ा 138 थाना जवा जिला रीवा (म.प्र.) ने पनवार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मैं अपने साथी प्रकाश नारायण द्विवेदी एवं रविभान कोल के साथ प्रकाश नारायण द्विवेदी की मोटर साइकिल क्र. MP17ZK9459 से दुअरानाथ स्वामी मन्दिर दर्शन करने आये थे मन्दिर से जब हम तीनो लोग अपनी मोटरसाइकिल से वापिस घर के लिये लौट रहे थे कुशहा मोड़ के पास पहुंचे थे तभी अभिषेक सिंह, विष्णु सिंह एवं अन्य लोग वहां रास्ते मे मिले तथा मोटर साइकिल रुकवाकर शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगे, जब हम लोग पैसा देने से मना किये तो उक्त लोग ने मुझे तथा साथी प्रकाश नारायण द्विवेदी को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट करने लगे तथा मोटरसाइकिल मेरी मोबाईल (वीवो कम्पनी) एवं प्रकाश नारायण द्विवेदी की मोबाईल को तोड़ फोड़ दिये है। जिनके विरुद्ध थाना पनवार में दिनांक 09/03/26 को अपराध क्र.44/2026 धारा 126(2), 296ए, 115(2), 118(1), 119(1), 324(4), 351(3), 3(5) बीएनएस की धारा के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसे दिनांक 22/09/26 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप. निरी. कन्हैया सिंह बघेल, उप निरी. शोभा सिंह प्र.आर.98 तनय तिवारी, आर. 552 शम्भू कुमार बिन्द, आर. 521 नितिन कुमार, आर. 178 रिन्कू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला अभ्यर्थियों के लिए 24 सितंबर को आईटीआई में कैंपस ड्राइव इंदौर में DRI की कार्रवाई, नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार; 1.19 करोड़ की ड्रग्स जब्त
You must be logged in to post a comment.