बालाघाट / रेंजर कॉलेजसांसद ने कॉलेज का किया निरीक्षण, नए बैच की तैयारियों का लिया जायजाबालाघाट। बालाघाट जिले के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से प्रस्तावित रेंजर कॉलेज के स्थानांतरण पर रोक लगने के बाद अब कॉलेज का संचालन बालाघाट में ही किया जाएगा। सोमवार को सांसद श्रीमती भारती पारधी ने रेंजर कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर वर्ष 2014 के बाद शुरू होने जा रहे नए बैच की तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सांसद ने कॉलेज की अधोसंरचना, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) गौरव चौधरी, वनमंडलाधिकारी (दक्षिण सामान्य) नित्यानंदम एल, वनमंडलाधिकारी (उत्तर सामान्य) रेशम सिंह धुर्वे सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि रेंजर कॉलेज को जबलपुर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच सांसद भारती पारधी ने संसद में नियम 377 के तहत यह मुद्दा उठाते हुए कॉलेज को बालाघाट में ही संचालित रखने की मांग की थी। इसके बाद केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने संस्थान को बालाघाट में ही संचालित रखने का आश्वासन दिया था। अब कॉलेज के बालाघाट में ही संचालन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।सांसद भारती पारधी ने कहा कि रेंजर कॉलेज का जिले में बने रहना युवाओं के लिए वन प्रबंधन एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने संस्थान के विकास और विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला एवं बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारियों की पदोन्नति अटकी, अधिकारियों में नाराजगी मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला: विशेष शाखा के 70 उप निरीक्षक प्रमोट होकर बने निरीक्षक, देखें पूरी सूची