खाट के पाए से हमला, फिर गन्ना काटने वाली आरी से गला रेतकर उतारा मौत के घाट; सबूत मिटाने खेत में बदले कपड़ेबालोद (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सौतन से बदला लेने की खौफनाक वारदात सामने आई है। नेवारीकला गांव में एक महिला ने अपनी सौतन की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला पिछले करीब छह महीने से हत्या की साजिश रच रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला उजागर हो गया।पुलिस के अनुसार, नेवारीकला निवासी 40 वर्षीय चिम्मनलाल साहू ने वर्ष 2019 में प्रेम संबंधों के चलते 47 वर्षीय दयाबाई सोनकर से दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी के घर आने के बाद पहली पत्नी अमृत बाई और दयाबाई के बीच अक्सर विवाद होता था। पूछताछ में सामने आया कि दयाबाई अक्सर पति को पहली पत्नी के खिलाफ भड़काती थी, जिससे अमृत बाई के मन में बदले की भावना गहराती गई।29 जून की रात चिम्मनलाल शराब के नशे में घर लौटा और सो गया। देर रात अमृत बाई दूसरे कमरे में सो रही दयाबाई के पास पहुंची और पहले खाट के टूटे हुए पाए से उस पर कई वार किए। इसके बाद वह बाहर गई और गन्ना काटने वाली आरी लाकर दयाबाई का गला कई बार रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी ने हथियार और अन्य सबूत चारपाई के नीचे छिपा दिए तथा खून से सने कपड़े बदलने के लिए खेत चली गई। इसी दौरान पति की नींद खुली और उसने दूसरे कमरे में जाकर दयाबाई को खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए। वहीं अमृत बाई स्वयं बालोद थाने पहुंची और हत्या की बात स्वीकार करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उमर खालिद मामले पर शशि थरूर का सवाल, कहा- बिना ट्रायल 6 साल जेल लोकतंत्र पर सवाल सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF वाहन पलटा, 6 जवान घायल