नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए छह भारतीय सैनिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं। इन वीर जवानों के नाम नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल की ‘रोल ऑफ ऑनर’ सूची में शामिल किए गए हैं। साथ ही, उनके नाम मेमोरियल की ‘वॉल 3डी’ पर भी अंकित किए गए हैं, जो देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को समर्पित है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने मई 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। इस अभियान के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त किया गया था।शहीद सैनिकों में हेडक्वार्टर 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड के सूबेदार मेजर पवन कुमार, 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के राइफलमैन सुनील कुमार (वीर चक्र), 5 फील्ड रेजिमेंट के लांस नायक दिनेश कुमार, 851 लाइट रेजिमेंट के एविएशन टेक्नीशियन मूड मुरलीनाइक, 237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी के हवलदार सुनील कुमार सिंह तथा 39 विंग के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार (वायु सेना मेडल) शामिल हैं।इन शहीदों के नाम नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के ‘रोल ऑफ ऑनर’ सेक्शन में भी प्रकाशित किए गए हैं। सरकार द्वारा पहली बार इन सैनिकों की पहचान सार्वजनिक किए जाने को देश के वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुपर ओवर के बाद मैदान में गरमाया माहौल, वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों में तीखी नोकझोंक