दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते और सिम कार्ड देकर करते थे ठगी में मददइंदौर की साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप के जरिए 1.16 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ठगी को अंजाम देते थे।इंदौर स्टेट साइबर सेल ने फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ठगी के नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। सायबर पुलिस के अनुसार, एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा देकर आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 16 लाख 39 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने NCRP पोर्टल पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान अपराध क्रमांक 95/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66(D) में केस दर्ज किया गया। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी आकाश चौहान और आशीष उर्फ दीपक यादव, दोनों निवासी इंदौर, कमीशन के बदले अपने बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग ठगी के लिए किया जाता था।पुलिस ने दोनों आरोपियों को 8 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल साइबर पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रिटायर्ड DSP से पुलिस की अभद्रता पर बवाल, जांच और कार्रवाई की मांग तेज हॉट स्पॉट चेकिंग में अन्नपूर्णा पुलिस को बड़ी सफलता, 1.4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार