इंदौर: प्रदीप चौधरी।।

इंदौर (मध्य प्रदेश): पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, डीसीपी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में पलासिया चौराहे पर 23वां हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पहले चालान कर जिम्मेदार वाहन चालकों को हेलमेट दिए गए और सम्मानित किया गया।
अभियान में अब तक 3700 से अधिक हेलमेट वितरित किए गए। कमिश्नर ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को प्रेरित करने की अपील की।