मुस्ताअली बोहरा,अधिवक्ता एवं लेखक,भोपाल
आलेख भाषा- हिंदी / इंग्लिश
रमजान…एक ऐसा बा-बरकत महीना है जिसका इंतजार साल के ग्यारह महीने हर मुसलमान को रहता है। रोजा केवल भूखे प्यासे रहने का नाम नहीं है। रोजा आंख से मतलब बुरा मत देखो, कान से गलत बात न सुनो, मुंह से अपशब्द न निकले, हाथ से अच्छा काम ही हो, पांव सिर्फ अच्छाई की राह पर चले। कुल मिलाकर बुराई से बचने और भलाई के रास्ते पर चलने का नाम रोजा है। यह महीना गरीब और जरूरतमंद बंदों के साथ हमदर्दी का है। इस महीने में रोजेदार को इफ्तार कराने वाले के गुनाह माफ हो जाते हैं। पैगम्बर मोहम्मद सल्ल. से आपके किसी सहाबी ने पूछा यदि हममें से किसी के पास इतनी गुंजाइश न हो क्या करें। तो हज़रत मुहम्मद ने जवाब दिया कि एक खजूर या पानी से ही इफ्तार करा दिया जाए। यह महीना मुस्तहिक लोगों की मदद करने का महीना है। गरीब और जरूरतमंद चाहे वह किसी भी मजहब के क्यों न हो, उनकी मदद करने की नसीहत दी गयी है। रमजान के महीने में तमाम मुस्लिम लोग जकात देते हैं। बता दें कि जकात का मतलब अल्लाह की राह में अपनी आमदनी से कुछ हिस्सा गरीबों में देना होता है। जकात, सदका, फितरा, खैर खरात, गरीबों और जरुरतमंद हैं उनकी मदद करना जरूरी समझा और माना जाता है। अपनी जरूरीयात को कम करना और दूसरों की जरूरीयात को पूरा करना अपने गुनाहों को कम और नेकियों को ज्यादा कर देता है। रोजा परहेजगारी पैदा करता है। रोजा का मतलब तकवा यानी खुद को बुराई से बचाना और भलाई के काम करना है। मुस्लिम मान्यताओं के मुताबिक पवित्र कुरान इसी महीने नाजिल हुआ था यानी आसमान से उतरा था। रमजान में इबादत खास महत्व माना जाता है। रमजान में गुनाहों की माफी होती है और अल्लाह रहमतों का दरवाजा आपने बंदों के लिए खोलता है।
इस्लाम के पांच फर्ज में से एक है रोजा रखना। जो पांच फर्ज हैं उनमें कलमा (अल्लाह को एक मानना), नमाज, जकात (दान), रोजा और हज (मक्का में काबा) शामिल हैं। रमजान को पाक महीना भी कहा जाता और माना जाता है ये महीना रब को इंसान से और इंसान को रब से जोड़ता है। माना जाता है कि इस्लामिक कैलेंडर के नौंवे महीने रमजान में रोजा रखने की शुरुआत दूसरी हिजरी में हुई है। इस्लामी कैलेंडर चांद की स्थितियों के आधार पर चलता है। हिजरी कैलेंडर की शुरुआत 622 ई. में हुई थी, जब हज़रत मुहम्मद साहब मक्का से मदीना गए थे। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान एक महीने का नाम है, जो शाबान के महीने के बाद आता है। यह महीना आठ महीने के बाद यानि नौवें नंबर पर आता है। चांद देखकर रमजान की शुरूआत होती है और चांद देखकर ही ईद मनाई जाती है। अमूमन, सबसे पहले सऊदी अरब में रमजान या फिर ईद का चांद नजर आता है। कुरान की दूसरी आयत सूरह अल बकरा में कहा गया है कि रोजा तुम पर उसी तरह का फर्ज है जैसे तुम से पहले की उम्मत पर फर्ज था। कहा जाता है कि पैगंबर साहब के हिजरत कर मदीना पहुंचने के एक साल बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को रोजा रखने का हुक्म मिला। तब रोजा रखे जाने की परंपरा की शुरुआत दूसरी हिजरी में हुई। रमजान का पाक महीना हर मुसलमान के लिए बेहद खास माना जाता है। रोजे को अरबी में सौम कहा जाता है, इसलिए इस मास को अरबी में माह-ए-सियाम भी कहा जाता हैं। सोम का मतलब होता है संयम, रोजदार अपने मन और शरीर को वश में कर नमाज पढ़ता है और खुदा की इबादत करता है। फारसी में उपवास को रोजा कहते हैं। रमजान चांद दिखने पर शुरू होता है और उसके अगले दिन से रोजा रखा जाता है। रमजान की महीने को भागों में बांटा गया है, जिसे अशरा कहा जाता है। रमजान के हर अशरे का अलग महत्व है। अशरा अरबी का शब्द है, जिसका मतलब 10 होता है। इस तरह रमजान के महीने के 30 दिनों को 10-10 दिनों में बांटा गया है. जिन्हें पहला अशरा, दूसरा अशरा और तीसरा अशरा कहा जाता है। शुरुआती 10 दिन पहला अशरा कहलाते हैं, 11वें दिन से 20वें दिन तक दूसरा अशरा और 21वें दिन से 29वें या 30वें दिन तक तीसरा अशरा होता है। रमजान के मुकद्दस महीने का खास महत्व है। कुरान शरीफ में बताए नियमों का पालन करते हुए जो रोजा रखते हुए खुदा की इबादत करते है उन्हें 70 गुना सवाब यानी पुण्य मिलता है। कई देशों में रमजान के महीने को कुरान का महीना भी कहा जाता है।
रमजान महीने के पहले दस दिनों को रहमत के दिन कहा जाता है। कहा जाता है कि इन दस दिनों में मुसलमान जितने नेक काम करता है, जरूरतमंदों की मदद करता है अल्लाह उस पर रहमत करता है। दूसरे अशरे को मगफिरत यानी माफी का अशरा कहा जाता है। ये अशरा 11वें रोजे से 20वें रोजे तक चलता है। माना जाता है कि इसमें अल्लाह की इबादत करके अगर सच्चे मन से अपने गुनाहों की माफी मांगी जाए तो अल्लाह गुनाहों को माफ कर देता है। तीसरे अशरे को बेहद अहम माना जाता है। ये जहन्नम की आग से खुद को बचाने के लिए है। रमजान के आखिरी अशरे में कई मुस्लिम पुरुष और औरतें एतकाफ में बैठते हैं। माना जाता है कि एतकाफ में बैठने वाले लोगों पर अल्लाह की विशेष रहमत होती है। एतकाफ के दौरान दस दिनों तक एक ही स्थान पर बैठते हैं, वहीं सोते हैं, खाते हैं और इबादत करते हैं। मुस्लिम पुरुष मस्जिद में एक जगह बैठकर अल्लाह की इबादत करते हैं, जबकि महिलाएं घर के किसी कमरे में पर्दा लगाकर एतकाफ में बैठती हैं।
— मुस्ताअली बोहरा
अधिवक्ता एवं लेखक
भोपाल
Ramadan: Fasting is not just about staying hungry and thirsty.
—Mustaali Bohra
Advocate and author
Bhopal
Ramadan…is a blessed month that every Muslim looks forward to eleven months of the year. Fasting isn’t just about staying hungry and thirsty. Fasting is about abstaining from evil, not seeing evil with your eyes, not hearing anything wrong with your ears, not speaking abusive words with your mouth, only doing good deeds with your hands, and walking only on the path of goodness. Overall, fasting is about avoiding evil and following the path of goodness. This month is about empathizing with the poor and needy. The sins of those who provide iftar for those fasting during this month are forgiven. One of Prophet Muhammad’s companions asked him what he should do if he couldn’t afford it. He replied that iftar should be provided with a date or water. This month is about helping the needy. He advised helping the poor and needy, regardless of their religion. During Ramadan, all Muslims pay zakat. Let us tell you that Zakat means giving some part of your income to the poor in the way of Allah. Zakat, Sadaqa, Fitra, Khair Kharat, helping the poor and needy is considered and believed to be important. Reducing one’s needs and fulfilling the needs of others reduces one’s sins and increases good deeds. Fasting inculcates abstinence. Fasting means Taqwa i.e. protecting oneself from evil and doing good deeds. According to Muslim beliefs, the Holy Quran was revealed in this month i.e. it descended from the sky. Worship is considered to be of special importance in Ramadan. Sins are forgiven in Ramadan and Allah opens the door of mercy for his devotees.
Fasting is one of the five obligations of Islam. These five obligations include the Kalma (reciting the oneness of Allah), prayer, zakat (charity), fasting, and Hajj (visiting the Kaaba in Mecca). Ramadan is also known as the holy month and is believed to connect God with humanity and humanity with God. It is believed that fasting in Ramadan, the ninth month of the Islamic calendar, began in the second Hijri month. The Islamic calendar is based on the lunar positions. The Hijri calendar began in 622 AD, when Prophet Muhammad migrated from Mecca to Medina. According to the Islamic calendar, Ramadan is the month that follows the month of Shaban. This month falls after eight months, i.e., the ninth. Ramadan begins with the sighting of the moon, and Eid is celebrated with the sighting of the moon. Saudi Arabia is generally the first to see the Ramadan or Eid moon. The second verse of the Quran, Surah Al-Baqarah, states that fasting is as obligatory on you as it was on the people before you. It is said that a year after the Prophet’s migration to Medina, the Muslim community was commanded to observe fasting. The tradition of fasting began in the second Hijri. The holy month of Ramadan is considered very special for every Muslim. Fasting is called Saum in Arabic, hence this month is also known as Mah-e-Siyam in Arabic. Saum means restraint; the fasting person controls their mind and body, prays, and worships God. Fasting is called Roza in Persian. Ramadan begins with the sighting of the moon, and fasting begins the following day. The month of Ramadan is divided into parts called Ashras. Each Ashras of Ramadan has a distinct significance. Ashra is an Arabic word meaning ten. In this way, the 30 days of the month of Ramadan are divided into 10 days each. These are called the first Ashra, the second Ashra and the third Ashra. The first 10 days are called the first Ashra, the second Ashra from the 11th day to the 20th day and the third Ashra from the 21st day to the 29th or 30th day. The holy month of Ramadan has special significance. Those who worship God by fasting while following the rules mentioned in the Holy Quran get 70 times the reward i.e. virtue. In many countries, the month of Ramadan is also called the month of Quran.
The first ten days of Ramadan are called the days of mercy. It is said that Allah bestows mercy upon the good deeds and help the needy that a Muslim performs during these ten days. The second Ashra is called Magfirat, or the Ashra of forgiveness. This Ashra lasts from the 11th to the 20th. It is believed that if one prays to Allah and sincerely asks for forgiveness for one’s sins during this period, Allah forgives them. The third Ashra is considered extremely important. It is meant to protect oneself from the fire of hell. During the last Ashra of Ramadan, many Muslim men and women sit in Itikaf. It is believed that those who sit in Itikaf receive special mercy from Allah. During Itikaf, one sits in one place for ten days, sleeping, eating, and praying there. Muslim men worship Allah by sitting at one place in the mosque, while women sit in Itikaf by putting a curtain in some room of the house.
—Mustaali Bohra
Advocate and author
Bhopal
